ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

By Poonam Patel
Published: November 3, 2026
Share
सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
सांसद एवं जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों एवं योजनाओं से संबंधित स्टॉल का किया अवलोकन
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी के कर कमलों से हुआ। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, भारत स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष येतराम साहू, जनपद  उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर,सदस्य विजय लक्ष्मी जांगड़े, नगरपालिका सरायपाली अध्यक्ष सरस्वती चंद्र कुमार पटेल, नगरपालिका महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, आनंद साहू, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, महेंद्र जैन, सुधा साहू, गणमान्य अतिथि, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी ने जिलेवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सुशासन और जनकल्याण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की जनहितकारी पहल से प्रदेश के सभी वर्गों में सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे की भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकास और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने का प्रयास किया जा रहा है।

सांसद श्रीमती चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का योगदान अविस्मरणीय है। उनके दूरदर्शी निर्णय से छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य के रूप में पहचान मिली। उन्होंने वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और जरूरतमंद परिवारों के हित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। साथ ही सड़क, आवास, स्कूल, पंचायत और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने राज्योत्सव के सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन की सराहना की और नागरिकों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर विकास में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने सिरपुर को यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल करने पर जिले वासियों को बधाई दी।

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने राज्योत्सव के अवसर पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, महिलाओं, युवाओं और उद्यमियों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन कर रही है। इन प्रयासों से समाज के विभिन्न वर्गों को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे हैं।

विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर प्रदेशवासियों को एक ऐतिहासिक सौगात दी। आज राज्य सरकार उनकी परिकल्पना के अनुरूप प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य मे 21 क्विंटल धान खरीदी हो या महतारी वंदन की राशि 1 हजार रूपये प्रति माह महिलाओ के खाते मे आ रहा हैं। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब किसान, युवा, महिलाएं और समाज के सभी वर्ग मिलकर विकास की प्रक्रिया में योगदान दें। उन्होंने अंचल में विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और किसानों को लाभ पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीं।

शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष रामलाल चौहान ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव के अवसर पर कहा कि महासमुंद जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किए है और विकास की उंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि जिले की प्राचीन धरोहर सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी अभियान में निर्धारित लक्ष्य 22,546 के विरुद्ध 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में 1,17,866 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 5,400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से लगभग 31 करोड़ लीटर वर्षाजल संचयन क्षमता विकसित की गई है। जिले में 204 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 6 सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूर्णता की ओर है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से नए नगरपालिका भवन के निर्माण की योजना है।

जनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में राज्योत्सव के इस अवसर पर जिले और राज्य की तरक्की की सराहना की और सभी लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी। राज्योत्सव में 16 विभागों द्वारा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जहां नागरिकों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग के स्टॉल शामिल थे।

राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया तथा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मनमोहक रही।

डब्ल्यूएचओ ने छत्तीसगढ़ सरकार की इन योजनाओं को सराहा, सरकार के प्रयासों की हुई तारीफ…
टीकाकरण में कई बड़े राज्यों से आगे छत्तीसगढ़: अब तक लगाए गए 1.04 करोड़ टीके… 45 वर्ष से अधिक के 82 और 18 से 44 आयु वर्ग के 23 प्रतिशत लोगों ने लगावाया टीका
कोरोना का कहर : कांग्रेस के बाद भाजपा का एलान- बंगाल में नहीं होगी कोई बड़ी रैली
पंचायती राज महासम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा- धान की मिल रही सही कीमत, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों को किसानी में रूचि
विस चुनाव और पीसीसी चीफ को लेकर सीएम हाउस में हाईलेवल मीटिंग! कुमारी शैलजा के अचानक रायपुर पहुंचने पर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक राज्य स्थापना दिवस छत्तीसगढ़ महतारी की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान का पर्व – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Next Article निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन संयुक्त जिला कार्यालय, सर्किट हाउस, पुल एवं सड़क कार्यों का किया निरीक्षण

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?