ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

By Mohan Rao Published October 31, 2026
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में साहस और सटीकता का प्रदर्शन करेगी आकाशगंगा

रायपुर। भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित स्काईडाइविंग प्रदर्शन टीम ‘आकाशगंगा’ छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव समारोह के दौरान रायपुर में सटीक पैराशूटिंग का रोमांचक प्रदर्शन करेगी। स्क्वाड्रन लीडर आर्यन कैंत्युरा के नेतृत्व में आठ उच्च प्रशिक्षित पैराशूट जंप इंस्ट्रक्टरों (पीजेआई) की टीम, पैराट्रूपर्स ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस), आगरा के एएन-32 विमान से जमीन से 8,000 फीट की ऊंचाई पर छलांग लगाएगी। यह प्रदर्शन भारतीय वायु सेना के सैन्य पैराशूट विशेषज्ञों के कौशल, समन्वय और उत्कृष्ट कार्यकुशलता को दर्शाएगा।

10 अगस्त 1987 को वायु सेना स्टेशन आगरा में गठित ‘आकाशगंगा’ की गौरवशाली विरासत लगभग चार दशकों में फैली है। पीटीएस आगरा से संबद्ध यह टीम भारतीय वायु सेना की साहसिक भावना और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। टीम की उल्लेखनीय उपलब्धियों में वर्ष 2019 के गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 20 × 30 फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘कैनोपी रिलेटिव वर्क हैंड-प्लेन फॉर्मेशन’ का प्रदर्शन शामिल है। इस प्रकार के प्रदर्शन के लिए पैराशूट संचालन में असाधारण दक्षता, सटीक तालमेल और टीम के सदस्यों के बीच अटूट विश्वास आवश्यक होता है।

आकाशगंगा का प्रत्येक प्रदर्शन कठोर प्रशिक्षण और सूक्ष्म योजना का परिणाम है। यह भारतीय वायु सेना के मूल्यों—मिशन, सत्यनिष्ठा और उत्कृष्टता—को साकार करता है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में टीम की भागीदारी दर्शकों को सैन्य स्काईडाइविंग का कौशल प्रत्यक्ष रूप से देखने का अवसर देगी। साथ ही, यह युवाओं को सशस्त्र सेनाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी और भारतीय वायु सेना तथा छत्तीसगढ़ की जनता के बीच जुड़ाव को और मजबूत बनाएगी।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार

Mohan Rao October 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
Next Article शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?