ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार
October 31, 2026
नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर
October 31, 2026
पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

By Mohan Rao Published October 31, 2026
Share
घटना में प्रयुक्त आरी
SHARE

अनंतपुर। आंध्रप्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक व्यक्ति ने पेड़ काटने वाली आरी से 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर भीषण हमला कर दिया। आरोपी आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुसा और छात्रा पर हमला कर दिया। हमले में छात्रा के चेहरे, सिर तथा पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान एक अन्य छात्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि छात्रा कक्षा के अंदर खून से लथपथ पड़ी रही। हमला होते देख वहां मौजूद छात्र और शिक्षक तुरंत हरकत में आए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर खोजबीन शुरू की। पुलिस को इस मामले में जल्द ही सफलता मिली और आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसक घटना से छात्र, शिक्षक और अभिभावक गहरे सदमे में हैं और स्कूल में भारी दहशत का माहौल है। शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार था और काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसे दूर रहने की चेतावनी दी और कहा कि वह उसके बर्ताव की शिकायत अपने माता-पिता से करेगी। इससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसी के चलते उसने सरकारी स्कूल की कक्षा के अंदर छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया।

You Might Also Like

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार

नगरीय प्रशासन विभाग में 100 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, पालिकाओं के अफसर इधर से उधर

पत्नी ने चूहामार दवा खाकर की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पति गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

Mohan Rao October 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम साय ने सरदार पटेल को किया याद, बोले- राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार
Next Article राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?