ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी
October 31, 2026
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
October 31, 2026
इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई
October 31, 2026
कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
October 31, 2026
किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedNationalRaipur

दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

By Om Prakash Verma Published October 31, 2026
Share
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
SHARE

रेवेन्यू 22,066 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल से 41 प्रतिशत ज्यादा है
एलएमई की कीमतों में नरमी के बावजूद, लगातार दूसरी तिमाही में एबिट्डा 10,000 करोड़ रुपए से ज्यादा रहा
अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही एल्युमीनियम उत्पादन 649 केटी रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 5 प्रतिशत ज्यादा और तिमाही-दर-तिमाही 3 प्रतिशत अधिक है
शुद्ध कर्ज़ पिछली तिमाही से 3,090 करोड़ रुपए कम हुआ, और शुद्ध कर्ज़ / एबिट्डा में सुधार होकर 0.7 गुना हो गया
रायपुर/भारत की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (BSE: 544780 & NSE: VAML) ने 30 सितंबर 2026 को समाप्त हुई तिमाही और छमाही के लिए अपने अलेखापरीक्षित वित्तीय परिणाम (अनऑडिटेड फाइनेंशियल रिजल्ट्स) घोषित कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी ने ठोस वित्तीय नतीजे दर्ज किए और रिकॉर्ड प्रचालन प्रदर्शन किया है। ये परिणाम कंपनी के अब तक के उच्चतम उत्पादन स्तर, बढ़ी हुई लागत प्रतिस्पर्धात्मकता और रणनीतिक एकीकरण पहलों में हुई निरंतर प्रगति पर आधारित हैं।

रेवेन्यू बढ़कर 22,066 करोड़ रुपए हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान अवधि से 41 प्रतिशत अधिक है, जिसे ज्यादा वॉल्यूम और बेहतर मार्केटिंग से सहयोग मिला। एबिट्डा 10,192 करोड़ रुपए रहा, जो बीते वर्ष की समीक्षाधीन तिमाही से 83 प्रतिशत अधिक है, और एबिट्डा मार्जिन 46 प्रतिशत के करीब रहा। कर पश्चात लाभ 6,187 करोड़ रुपए रहा, जो बीते साल के मुकाबले 105 प्रतिशत बढ़कर दोगुने से भी ज्यादा दर्ज किया गया है।

वेदांता एल्युमीनियम (वीएएमएल) ने तिमाही के दौरान अपनी बैलेंस शीट को और मज़बूत किया, जिससे शुद्ध कर्ज़ बीती तिमाही 3,090 करोड़ रुपए कम हुआ, और शुद्ध कर्ज़ / एबिट्डा वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के 0.9 गुना से सुधर कर 0.7 गुना हो गया। कंपनी की मज़बूत क्रेडिट प्रोफाइल को इंडिया रेटिंग्स द्वारा इसकी क्रेडिट रेटिंग को एए+ (स्टेबल) में अपग्रेड करने और आईसीआरए और क्रिसिल से रेटिंग की पुनः पुष्टि से और मजबूती मिली है।

प्रचालन के हिसाब से, वेदांता एल्युमीनियम ने तिमाही एल्युमीनियम उत्पादन में अब तक का सबसे ज्यादा 649 केटी का रिकॉर्ड बनाया, जो तिमाही-दर-तिमाही में 3 प्रतिशत और साल-दर-साल में 5 प्रतिशत अधिक है। वैल्यू-एडेड प्रोडक्शन रिकॉर्ड 432 केटी पर पहुँच गया, जो पिछले वर्ष से 31 प्रतिशत ज्यादा है, जबकि एल्यूमिना उत्पादन 895 केटी के नई तिमाही ऊँचाई पर पहुँच गया, जो वर्ष-दर-वर्ष में 37 प्रतिशत ज्यादा है।

अपनी एकीकरण रणनीति (इंटीग्रेशन स्ट्रैटेजी) को आगे बढ़ाते हुए, वेदांता एल्युमीनियम दुनिया के सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी और पूरी तरह से इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम बिज़नेस में से एक का निर्माण जारी रखे हुए है। यह वैल्यू चेन में क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अपनी संसाधन सुरक्षा को भी मज़बूत कर रही है। इस तिमाही के दौरान, 435 केटीपीए बाल्को विस्तार का दूसरा ज़ोन चालू हो गया और सिजिमाली बॉक्साइट ब्लॉक के लिए ’कन्सेंट टू ऑपरेट’ (सीटीओ) मिल गई। ये उपलब्धि कंपनी की क्षमता बढ़ाने और संसाधन-सुरक्षा की कोशिशों में लगातार हो रही प्रगति को दर्शात हैं।

कंपनी के दूसरी तिमाही के प्रदर्शन पर वेदांता एल्युमीनियम के पूर्ण-कालिक निदेशक एवं सीईओ राजेश कुमार ने कहा, ’’इस तिमाही में हमारा प्रदर्शन वेदांता एल्युमीनियम को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, इंटीग्रेटेड एल्युमीनियम बिज़नेस में बदलने की लगातार रफ्तार को दिखाता है। हमने अपनी वृद्धि और इंटीग्रेशन की कोशिशों में अच्छी तरक्की करते हुए रिकॉर्ड एल्युमीनियम और एल्यूमिना उत्पादन हासिल किया। बाल्को के विस्तार के दूसरे ज़ोन का ऑपरेशनलाइज़ेशन, साथ ही हमारे बॉक्साइट रिसोर्स को सुरक्षित करने की प्रगति, हमारी इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन की मज़बूत नींव को और पुख्ता करती है। जैसे-जैसे हम अपने प्रचालन को बढ़ा रहे हैं, हमारा ध्यान अनुशासित निष्पादन, लागत प्रतिस्पर्धा और वैल्यू-एडेड प्रोडक्ट्स के बढ़ते पोर्टफोलियो पर बना हुआ है, जिससे हम अपने स्टेकहोल्डर्स के लिए सतत मूल्य बना सकें और एल्युमीनियम की बढ़ती माँग को पूरा कर सकें।’’

वेदांता एल्युमीनियम के सीएफओ, अनूप अग्रवाल ने कहा, ’’हमने दूसरी तिमाही में अपनी कमाई की गति बनाए रखी, जिसमें 22,066 करोड़ रुपए का रेवेन्यू, 10,192 करोड़ रुपए का एबिट्डा और 6,187 करोड़ रुपए का कर पश्चात लाभ रहा। खास बात यह है कि अनुशासित कैश जेनरेशन और पूँजी प्रबंधन की वजह से हम तिमाही के दौरान शुद्ध कर्ज 3,090 करोड़ रुपए कम कर पाए, जिससे शुद्ध कर्ज़ / एबिट्डा 0.7 गुना हो गया। रेटिंग अपग्रेड और रीअफर्मेशन से हमारी वित्तीय प्रोफाइल और मज़बूत हुई है। एक मजबूत बैलेंस शीट और हमारी वृद्धि व एकीकरण परियोजनाओं में लगातार प्रगति के साथ, हम वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए अपनी रणनीतिक प्राथमिकता को फंड करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।’’

रेवेन्यू
व ज्यादा वॉल्यूम और बेहतर मार्केटिंग मिक्स की वजह से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22,066 करोड़ रुपए रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही में 5 प्रतिशत और साल-दर-साल में 41 प्रतिशत ज्यादा है।

एबिट्डा
o एबिट्डा तिमाही-दर-तिमाही में 3 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष में 83 प्रतिशत बढ़कर 10,192 करोड़ रुपए हो गया, जो ज्यादा वॉल्यूम और मार्केटिंग की वजह से हुआ। इसे अच्छे फॉरेक्स मूवमेंट से सपोर्ट मिला और एलएमई में लगातार गिरावट से इसकी भरपाई हुई।

डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन
o डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन 802 करोड़ रुपए पर, 4 प्रतिशत तिमाही-दर-तिमाही और 15 प्रतिशत वर्ष-दर-वर्ष ऊपर, एसेट कैपिटलाइजेशन के अनुरूप

वित्तीय लागत
o वित्तीय लागत 911 करोड़ रुपए रही, जो तिमाही-दर-तिमाही से 9 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष से 4 प्रतिशत कम है, क्योंकि औसत उधार कम है

टैक्स के बाद मुनाफा
o कर पश्चात लाभ 6,187 करोड़ रुपए रहा, जो तिमाही-दर-तिमाही में 6 प्रतिशत कम और साल-दर-साल में 105 प्रतिशत अधिक है, जो एबिट्डा परफॉर्मेंस को दिखाता है

ईसीजी
वेदांता एल्युमीनियम ने वि.व. 2027 की दूसरी तिमाही में अपने सस्टेनेबिलिटी एजेंडा को आगे बढ़ाया, जिसमें रिन्यूएबल एनर्जी की खपत वि.व.26 दूसरी तिमाही के 312 मेगा वाट से बढ़कर 415 मेगा वाट हो गई, जिससे रिन्यूएबल एनर्जी का हिस्सा 7.3 प्रतिशत से बढ़कर 9 प्रतिशत हो गया। ग्रीन हाउस गैसों की इंटेंसिटी वि.व. 27 की पहली तिमाही के 16.54 से बढ़कर 16.42 हो गई, जबकि ऑपरेशनल स्मेल्टर्स ने 1.06 की वॉटर पॉजिटिविटी हासिल की। इस तिमाही में वॉटर स्टीवर्डशिप और सर्कुलर इकॉनमी इनिशिएटिव्स में भी लगातार प्रोग्रेस देखी गई, जिससे कम कार्बन, रिसोर्स-एफिशिएंट ऑपरेशन्स की ओर यात्रा को मजबूती मिली।

पुरस्कार और सम्मान
सस्टेनेबिलिटी और सीएसआर
o बाल्को को ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए क्वालिटी सर्कल फोरम ऑफ इंडिया द्वारा तीसरी कन्वेंशन ऑन एनर्जी कंज़र्वेशन, 2026 में राष्ट्रीय सम्मान मिला
o वेदांता एल्युमीनियम, झारसुगुड़ा को सीआईआाई एनर्जी एफिशिएंसी समिट 2026 में सम्मान मिला
o वेदांता एल्युमीनियम, लांजीगढ़ को 12वें ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवॉर्ड्स 2026 में उसके वाटरशेड और लाइवलीहुड इनिशिएटिव ‘प्रोजेक्ट संगम’ के लिए गोल्ड अवॉर्ड मिला

सुरक्षा और कारोबारी उत्कृष्टता
o वेदांता एल्युमीनियम, झारसुगुड़ा को टीपीपी, सीपीपी, और स्मेल्टर यूनिट्स के लिए ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल फाइव-स्टार ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी ऑडिट अवॉर्ड मिला
o वेदांता एल्युमीनियम, लांजीगढ़ को 8वें आईसीसी नेशनल ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी अवॉर्ड्स 2026 में गोल्ड अवॉर्ड मिला
o बाल्को ने सीआईआई नेशनल 3एम कॉम्पिटिशन में अपने शानदार सुधार के कामों के लिए प्लेटिनम अवॉर्ड हासिल किया

रिज़ल्ट्स कॉन्फ्रेंस कॉल
कृपया ध्यान दें कि रिज़ल्ट्स प्रेजेंटेशन कंपनी की वेबसाइट के इन्वेस्टर रिलेशंस सेक्शन में उपलब्ध हैः www.vedantaaluminium.coma www.vedantaaluminium.com

You Might Also Like

प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

Om Prakash Verma October 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई
Next Article प्रधानमंत्री मोदी से रूबरू हुईं छत्तीसगढ़ की महिला उद्यमी हीना, बताई बिहान से आर्थिक सशक्तिकरण की कहानी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?