ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
Share
Notification Show More
Latest News
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई
October 31, 2026
इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई
October 31, 2026
कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक
October 31, 2026
किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
October 31, 2026
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

कबीरधाम के दिव्यांग तैराकों ने रचा इतिहास, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीते 8 पदक

By Mohan Rao Published October 31, 2026
Share
SHARE

तीन खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव

कबीरधाम। 13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक हासिल किए हैं। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का परिचय देते हुए जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर आज खिलाड़ियों ने कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति से सौजन्य भेंट कर सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छाशक्ति से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने तथा जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

तीन खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक

13वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अक्टूबर 2026 को बिलासपुर में किया गया था। प्रतियोगिता में कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न तैराकी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में सुखचौन निषाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर तीन स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी प्रकार खिलेश्वर पटेल ने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक तथा 50 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं, सुखनंदन निषाद ने 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक तथा 50 मीटर बैकस्ट्रोक में कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार कबीरधाम जिले के तीनों खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से 4 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य सहित कुल 8 पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

You Might Also Like

दूसरी तिमाही में वेदांता एल्युमीनियम का शानदार प्रदर्शन; लाभ का आँकड़ा दोगुना होकर 6,187 करोड़ रुपए हुआ, एबिट्डा में बीते वर्ष की समीक्षाधीन अवधि के मुकाबले 83 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई

इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई

किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

Mohan Rao October 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों की सुविधा के लिए सरकार का बड़ा निर्णय, छत्तीसगढ़ में 360 नए धान खरीदी केन्द्रों की स्वीकृति
Next Article इसरो ने की नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 की सफल लॉन्चिंग, सेना होगा फायदा… पीएम मोदी ने दी बधाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?