ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Latest News
अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस
October 30, 2026
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि
October 30, 2026
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण
धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा
October 30, 2026
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत
October 30, 2026
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुई पटाखा बिक्री लाइसेंस की राह, बालकुमार को मिली बड़ी राहत

By Poonam Patel Published October 30, 2026
Share
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
स्थानीय स्तर पर ग्राम पंचायत में मिली ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सेवा सेतु पोर्टल व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिक सेवाओं को सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अब ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय सेवाओं और आवश्यक दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इसकी एक सकारात्मक मिसाल खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले की छुईखदान तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सुराडबरी में देखने को मिली, जहां किराना व्यवसायी बालकुमार जंघेल को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से पटाखा एवं फुलझड़ी बिक्री का लाइसेंस आसानी से प्राप्त हुआ।

ग्राम पंचायत में ही मिली लाइसेंस आवेदन की सुविधा

ग्राम पंचायत सुराडबरी निवासी जंघेल गांव में किराना दुकान संचालित करते हैं। पटाखा एवं फुलझड़ी की बिक्री के लिए उन्हें आवश्यक लाइसेंस की जरूरत थी। सेवा सेतु पोर्टल ने उनकी राह आसान कर दी। उन्होंने अपने ही ग्राम पंचायत में संचालित सेवा सेतु केंद्र के संचालक वीएलई नरेंद्र सेन से संपर्क किया और आवश्यक दस्तावेज जमा किए। केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद कुछ ही दिनों में उन्हें पटाखा बिक्री का लाइसेंस प्राप्त हो गया।

समय और अनावश्यक भागदौड़ से मिली राहत

श्री जंघेल ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन करने की प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। उन्हें लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कहीं अन्यत्र जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। गांव में ही आवेदन की सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और अनावश्यक भागदौड़ की बचत हुई। उन्होंने इस सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन और सेवा सेतु पोर्टल व्यवस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुशासन और डिजिटल क्रांति की मिसाल बना सेवा सेतु पोर्टल

सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय सेवाओं की पहुंच आसान हो रही है। स्थानीय स्तर पर ऑनलाइन आवेदन एवं दस्तावेज संबंधी सुविधाएं उपलब्ध होने से आम नागरिकों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण परिवारों को राहत मिल रही है। श्री जंघेल की सफलता यह प्रदर्शित करती है कि डिजिटल सेवाओं के विस्तार से शासकीय प्रक्रियाएं अधिक सुविधाजनक बन रही हैं। सेवा सेतु पोर्टल सुशासन और डिजिटल क्रांति की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

You Might Also Like

अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन : हैदराबाद में 78 की उम्र में ली अंतिम सांस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, छत्तीसगढ़ के 24 लाख 59 हजार 707 किसानों के खातों में पहुंची राशि

धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार

Poonam Patel October 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
Next Article खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को उन्नत सरसों बीज का वितरण धान अवशेष प्रबंधन, मल्चर के उपयोग और रबी में दलहनी-तिलहनी फसलों की खेती को दिया बढ़ावा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?