ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह
October 31, 2026
रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना
October 31, 2026
छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
October 31, 2026
राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक
October 31, 2026
स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल
October 31, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले की सुपेला पुलिस ने भिलाई में चल रहे एक ऐसे फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़ किया है जहां एआई से बनी लड़कियों की फोटों से लोगों को फंसाया जा रहा था। फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर कल्याण मैट्रिमोनी, एलिट मैच मैट्रिमोनी एवं फ्यूचर पार्टनर के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किया जा रहा था। खूबसूरत लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर एडवांस में रुपए लिए जाते थे। सुपेला पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर गंगोत्री भवन में यूनियन बैंक के पास स्थित एक परिसर के हॉल में एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित किया जा रहा है। यहां कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी सिम कार्ड एवं म्यूल बैंक खातों का उपयोग कर लोगों से साइबर धोखाधड़ी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना सुपेला पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। मौके पर मैरिज ब्यूरो का संचालक परमानंद यादव एवं चार युवतियां कार्य करते हुए मिलीं। परिसर की तलाशी लेने पर कंप्यूटर, इंटरनेट वाई-फाई, विभिन्न कीपैड एवं एंड्रॉयड मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक खातों की चेकबुक, भुगतान हेतु उपयोग किए जाने वाले QR कोड, मैरिज ब्यूरो के प्रचार संबंधी फ्लेक्स तथा ग्राहकों के मोबाइल नंबर एवं भुगतान की प्रविष्टियों वाले रजिस्टर बरामद हुए।

मैरिज काउंसलर के रूप में युवतियां 

मौके पर कार्यरत युवतियों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें अच्छी कंपनी में नौकरी देने का झांसा देकर बुलाया गया था तथा 7,000 प्रतिमाह वेतन देने का आश्वासन देकर दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया था। उन्हें मैरिज काउंसलर के रूप में ग्राहकों से बातचीत करने एवं QR कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने का कार्य सौंपा गया था। मुख्य आरोपी परमानंद यादव से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह फ्यूचर पार्टनर, कल्याण मैट्रिमोनी एवं एलिट मैच मैट्रिमोनी के नाम से फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर AI के माध्यम से तैयार काल्पनिक लड़कियों की तस्वीरें एवं फर्जी मोबाइल नंबरों का उपयोग कर विवाह संबंधी प्रचार करता था। अन्य राज्यों के विवाह इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर फोन पर बातचीत करते थे तथा अपना बायोडाटा भेजते थे।

ऑनलाइन ट्रांसफर कराता था रुपए

इसके बाद आरोपी द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनकी पसंद की लड़की से विवाह कराने का झांसा देकर मैरिज काउंसलर के नाम से बनाए गए बैंक खातों के QR कोड के माध्यम से प्रारंभिक रूप से 2,000 एवं अन्य राशि जमा कराई जाती थी। राशि प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर उनसे संपर्क बंद कर दिया जाता था। प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले लगभग तीन माह से इस गतिविधि को संचालित कर रहा था तथा प्रतिदिन लगभग 20 से 50 कॉल प्राप्त किए जाते थे।

खातों के खिलाफ अलग अलग राज्यों में शिकायतें

विभिन्न बैंक खातों की जांच करने पर भारत सरकार द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल पर संबंधित खातों के विरुद्ध शिकायतें दर्ज होना भी पाया गया। प्राप्त सामग्री दस्तावेजों एवं प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर फर्जी मैरिज ब्यूरो की आड़ में सुनियोजित तरीके से विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ साइबर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर सुपेला पुलिस ने धारा 317(2), 319(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी परमानंद यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह, उप निरीक्षक खेलन साहू, नमिता टेकाम, मिथलेश साहू एवं संतोष निर्मलकर का विशेष योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर उपलब्ध विवाह संबंधी विज्ञापनों एवं मैरिज ब्यूरो की विश्वसनीयता की जांच किए बिना किसी भी अनजान व्यक्ति अथवा संस्था पर भरोसा न करें। केवल सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों एवं प्रोफाइल के आधार पर विवाह संबंधी निर्णय न लें। सोशल मीडिया पर दिखाई जाने वाली तस्वीरों एवं व्यक्तिगत जानकारियों की वास्तविकता की पुष्टि करें। AI से बनाई गई काल्पनिक तस्वीरों एवं फर्जी प्रोफाइल से सावधान रहें। यदि आपके साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

 जब्त सामग्री

  1. विभिन्न बैंकों की पासबुक एवं चेकबुक: बैंक ऑफ बड़ौदा, इंडियन बैंक, फेडरल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं IDBI बैंक सहित विभिन्न बैंक खातों की चेकबुक एवं एक पासबुक।
  2. नगद राशि: 1,64,000।
  3. सिम कार्ड: एयरटेल एवं वीआई कंपनी के कुल 16 नग सिम कार्ड, अनुमानित कीमत 1,600 रुपए।
  4. 22 नग कीपैड मोबाइल एवं 4 नग एंड्रॉयड मोबाइल, एक नीले रंग का मोटोरोला मोबाइल, एक वनप्लस मोबाइल एवं एक आईफोन, जिसमें एयरटेल का सिम लगा हुआ था। समस्त मोबाइल की अनुमानित कीमत 78,000 रुपए।
  5. अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री: 01 सेट कंप्यूटर एवं एयरटेल कंपनी का इंटरनेट वाई-फाई, अनुमानित कीमत 40000 रुपए।

You Might Also Like

शिक्षक भर्ती परीक्षा : 1812 रिक्त संविदा पदों के लिए आयोजित सीबीटी परीक्षा में अभ्यर्थियों ने दिखाया उत्साह

रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना की स्काईडाइविंग टीम दिखाएगी कौशल और टीम भावना

छत्तीसगढ़ के 15 पुलिस अफसरों व कर्मियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक

राज्योत्सव में स्कूल शिक्षा विभाग की स्टॉल पर दिखेगी आधुनिक शिक्षा और नवाचार की झलक

स्कूल में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, हालत गंभीर… बचाव करने वाली सहेली भी घायल

Mohan Rao October 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसानों को फसल विविधीकरण एवं कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित
Next Article एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?