ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार
October 30, 2026
किसानों को फसल विविधीकरण एवं कृषि योजनाओं की दी गई जानकारी
महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित
October 30, 2026
दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
October 30, 2026
बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार
October 30, 2026
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा
October 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर को खैरागढ़ में, नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे प्रतिभा

By Poonam Patel Published October 30, 2026
Share
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
लोकगीत, लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले के युवा करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
SHARE

खैरागढ़। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में युवाओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का आयोजन 31 अक्टूबर 2026, शनिवार को राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय, कैंपस-2, खैरागढ़ में किया जाएगा। मुख्य समारोह प्रातः 10:30 बजे प्रारंभ होगा। आयोजन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में संपन्न होगा।

सांसद संतोष पाण्डेय के मुख्य आतिथ्य में होगा युवा उत्सव

जिला स्तरीय युवा उत्सव में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खैरागढ़ विधायक यशोदा निलाम्बर वर्मा करेंगी। डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका खम्हन ताम्रकार, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जनपद पंचायत खैरागढ़ अध्यक्ष राजेश्वरी शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत छुईखदान अध्यक्ष पुष्पा प्रकाश वर्मा, नगर पालिका परिषद खैरागढ़ अध्यक्ष गिरजा चंद्राकर, नगर पंचायत छुईखदान अध्यक्ष लाल टाकेश्वर शाह खुशरो, नगर पंचायत गंडई अध्यक्ष नम्रता किशोर दास वैष्णव सहित विभिन्न नगरीय निकायों एवं पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।

नौ विधाओं में युवा दिखाएंगे कला, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभा

जिला स्तरीय युवा उत्सव में विकसित भारत चैलेंज ट्रैक, लोकनृत्य, लोकगीत, चित्रकला (पेंटिंग), कविता लेखन, नुक्कड़ नाटक, क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉकबैंड सहित कुल नौ विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

लोकनृत्य एवं लोकगीत में प्रतिभागी छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक परंपराओं की प्रस्तुति देंगे। चित्रकला एवं कविता लेखन में युवा अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन करेंगे। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक विषयों पर जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। वहीं क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज एवं विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के जरिए युवाओं को नवाचार और मौलिक विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

15 से 29 वर्ष के युवा ले सकेंगे प्रतियोगिताओं में भाग

युवा उत्सव के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष तथा संगतकारों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। लोकनृत्य एवं लोकगीत के प्रत्येक दल में अधिकतम सात प्रतिभागी और तीन संगतकार शामिल हो सकेंगे। नुक्कड़ नाटक एवं रॉकबैंड में अधिकतम 10 सदस्य प्रति दल निर्धारित हैं। अन्य विधाओं में निर्धारित संख्या एवं नियमों के अनुसार प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

प्रतियोगिताओं के लिए निर्धारित की गई समय-सीमा

लोकनृत्य एवं लोकगीत की प्रस्तुति के लिए पांच से आठ मिनट तथा नुक्कड़ नाटक के लिए सात मिनट का समय निर्धारित किया गया है। नुक्कड़ नाटक में मंच व्यवस्था के लिए अतिरिक्त तीन मिनट दिए जाएंगे। चित्रकला प्रतियोगिता के लिए अधिकतम छह घंटे, कविता लेखन के लिए 90 मिनट तथा क्रिएटिव यूथ रील चैलेंज के लिए अधिकतम 60 सेकंड की समय-सीमा निर्धारित है। रॉकबैंड की प्रस्तुति अधिकतम 20 मिनट की होगी।

विकसित भारत चैलेंज ट्रैक के अंतर्गत ऑनलाइन चरण एवं चयनित प्रतिभागियों के जिला स्तरीय पीपीटी राउंड के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन की तैयारियां

जिला प्रशासन द्वारा आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। युवा उत्सव के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय युवा उत्सव जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने तथा रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी पहचान स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा।

You Might Also Like

भिलाई में फर्जी मैरीज ब्यूरों का भंडाफोड़, एआई लड़कियों की फोटो से लोगों को फंसाता… आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले के 1.26 लाख से अधिक किसानों के खातों में 25.45 करोड़ रुपये अंतरित

दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें

बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार

खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान

Poonam Patel October 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान
Next Article बद्रीनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा हेलीकाप्टर क्रैश, पायलट सहित 6 थे सवार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?