ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
Share
Notification Show More
Latest News
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी
October 29, 2026
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी
October 29, 2026
रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
October 29, 2026
लोकभवन में 1122 स्काउट्स-गाइड्स को राज्यपाल ने प्रदान किए राज्य पुरस्कार
पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका
October 29, 2026
राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जल जीवन मिशन से आमगांव में घर-घर पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल, बदली ग्रामीणों की जिंदगी

By Poonam Patel Published October 29, 2026
Share
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
महिलाओं को पानी लाने की परेशानी से मिली राहत, समय की बचत से आसान हुआ दैनिक जीवन
SHARE

रायपुर। जल जीवन मिशन के तहत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के विकासखंड छुईखदान स्थित ग्राम आमगांव में हर घर नल से जल पहुंचाने की पहल ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। 648 की आबादी वाले इस गांव में 138 घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति के लिए 40 किलोलीटर क्षमता के उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। इस सुविधा से ग्रामीण परिवारों को घर पर ही पानी उपलब्ध हो रहा है।

पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी हुई दूर

ग्राम आमगांव में पहले ग्रामीणों को दैनिक उपयोग एवं पेयजल के लिए दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। विशेषकर गर्मी के मौसम में पानी की उपलब्धता बड़ी चुनौती बन जाती थी। महिलाओं एवं बच्चों को पानी लाने में काफी समय व्यतीत करना पड़ता था, जिससे उनके दैनिक कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती थी। जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में नल कनेक्शन स्थापित होने के बाद ग्रामीणों को इस परेशानी से राहत मिली है।

महिलाओं के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

घर की चौखट तक नल से पानी पहुंचने से गांव की महिलाओं को विशेष सुविधा मिली है। पहले पानी लाने में लगने वाला समय अब परिवार की देखभाल, बच्चों की शिक्षा, घरेलू कार्यों और आजीविका संबंधी गतिविधियों में उपयोग हो रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है।

स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति बढ़ी जागरूकता

जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम में पेयजल सुविधा के विस्तार के साथ ग्रामीणों को स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल के उपयोग और जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति तथा ग्रामीण समुदाय की सहभागिता से जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं रखरखाव पर ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही जल की गुणवत्ता की निगरानी और जलस्रोतों के संरक्षण के महत्व की जानकारी दी जा रही है।

ग्रामीणों ने जताई खुशी

ग्रामवासियों के अनुसार पहले पानी के लिए काफी दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब घर में नल से पानी मिलने से दैनिक जीवन आसान हुआ है। पानी लाने में लगने वाले समय की बचत होने से परिवार के अन्य जरूरी कार्यों के लिए अधिक समय मिल रहा है।

हर घर जल से खुशहाल हो रहा आमगांव

ग्राम आमगांव में जल जीवन मिशन के माध्यम से उपलब्ध कराई गई पेयजल सुविधा ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है। घर-घर नल कनेक्शन, पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित जलागार, महिलाओं के समय की बचत और स्वच्छता के प्रति बढ़ती जागरूकता ने गांव में सकारात्मक परिवर्तन की नई शुरुआत की है। यह पहल दर्शाती है कि बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण परिवारों के जीवन को अधिक सहज, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

You Might Also Like

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल रमेन डेका

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न

खराब मौसम और बारिश के कारण छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के आज के मुकाबले स्थगित, 30 अक्टूबर को होंगे दोनों मैच

Poonam Patel October 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेल पार्सल ऐप – घर से घर तक : घर से पिकअप, रेल से परिवहन और घर तक डिलीवरी
Next Article चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?