ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण
October 29, 2026
सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल
October 29, 2026
कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
October 29, 2026
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
October 29, 2026
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao Published October 29, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तालपुरी बी-ब्लॉक आर्किड 441 बिल्डिंग 11 के चौथे माले में रहने वाले रेलवे लोको पायलट गजानन अवचट के मकान से हुई नकदी व जेवरात की चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। अंतिम संस्कार के दौरान चोरी की इस वारदात को अंजाम देने वाली कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि पीड़ित के सहकर्मी दोस्त स्मृति नगर निवासी राकेश करांगले की पत्नी कीर्ति करांगले निकली, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दुर्ग में रेलवे लोको पायलट के पद पर कार्यरत गजानन अवचट की बेटी अक्षिता अवचट की बीते 20 अक्टूबर 2026 को एक सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद रिश्तेदार और परिचित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। दोपहर करीब 2 बजे के बाद जब पूरा परिवार व रिश्तेदार बेटी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए रिसाली मुक्तिधाम ले गए, उस दौरान मकान सूना था। अगली सुबह जब गजानन अवचट ने अपनी जेब देखी तो वह खाली मिली। शंका होने पर घर की जांच करने पर बेटी के बेडरूम में रखी नकदी, पत्नी सुनीता अवचट के पास रखे पैसे और उनके सोने के कान के झुमके गायब मिले।

बेटी के अंतिम संस्कार व क्रियाकर्म में व्यस्त रहने के कारण पीड़ित ने 26 अक्टूबर को भिलाई नगर थाने में लगभग 45 हजार रुपए नकदी और सोने के झुमके चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भिलाई नगर पुलिस ने जांच शुरू की। जब घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए, तो पूरी हकीकत सामने आ गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्मृति नगर निवासी कीर्ति करांगले को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी कीर्ति का पति राकेश करांगले भी रेलवे में लोको पायलट है और गजानन अवचट का सहकर्मी होने के नाते उनके पारिवारिक संबंध थे। 20 अक्टूबर को कीर्ति अपने पति के साथ शोक संतप्त परिवार को संवेदना देने आई थी। इसी दौरान जब सब बिल्डिंग के भू तल पर अंतिम यात्रा की तैयारी में व्यस्त थे, तब उसने सूने मकान का फायदा उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी महिला कीर्ति करांगले को गिरफ्तार कर न्यायालयीन आदेश पर जेल भेज दिया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर

खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Mohan Rao October 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
Next Article मुख्यमंत्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?