ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
Share
Notification Show More
Latest News
सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल
October 29, 2026
कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर
October 29, 2026
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
October 29, 2026
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी
October 29, 2026
स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
October 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कलर प्रिंटर से घर में छाप डाले नकली नोट, बाजार में चलाने पहुंचे और धरे गए दो शातिर

By Mohan Rao Published October 29, 2026
Share
SHARE

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नकली नोट खपाने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने घर में कलर प्रिंटर से जाली नोट छापे और बाजार में खपाने पहुंच गए। इस दौरान वे पकड़े गए। दोनों के पास 100 और 500 रुपये मूल्य के 17 हजार 500 रुपए बरामद किए गए। पुलिस ने मामले में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और नोट छापने की सामग्री भी जब्त कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह मामला सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बजरंग चौक स्थित डेली नीड्स दुकान पर 23 अक्तूबर  की शाम स्कूटी से दो युवक पहुंचे थे। युवकों ने दुकान में 19 वर्षीय दुकानदार ओम साहू को सामान खरीदने के बाद जाली नोट देने की कोशिश की। दुकानदार ने नोट की बनावट देखते ही उसे पहचान लिया और लेने से मना कर दिया। पकड़े जाने के डर से दोनों युवक वहां से तुरंत लौट गए। इसके बाद दुकानदार ओम साहू ने 27 अक्तूबर को हसौद थाने पहुंचकर पूरी घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच और आरोपियों की तलाश के निर्देश जारी किए।

हसौद पुलिस की विशेष टीम ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम कोसीर में दबिश दी। पुलिस ने कहरापारा निवासी 36 वर्षीय नरेश कुमार आदित्य और 30 वर्षीय संजय आदित्य को पकड़कर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने घटना से चार-पांच दिन पहले संजय आदित्य के घर पर रखे कलर प्रिंटर का इस्तेमाल करके 100 और 500 रुपए के लगभग 80 जाली नोट छापे थे। इन्हीं नोटों को बाजार में खपाने की नीयत से वे हसौद पहुंचे थे, लेकिन दुकानदार के कारण उनका प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर 100 और 500 रुपये के 79 जाली नोट बरामद किए। इसके साथ ही छपाई में इस्तेमाल कलर प्रिंटर, कटर, स्केल, गोंद, हरा चमकीला टेप, ए-4 आकार का फोटो पेपर और नोटों की छपाई के लिए बने दो विशेष फ्रेम जब्त कर लिए।

You Might Also Like

सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित

बैलाडिला बुल्स ने दर्ज की पहली जीत, सेमीफाइनल की आस बाकी

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

कैंसर की दवाओं के दाम घटे, 65 हजार का इंजेक्शन मिलेगा 9 हजार में, मरीजों को मिलेगी राहत

Mohan Rao October 29, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
Next Article सहकर्मी दोस्त की पत्नी ने अंतिम संस्कार के दौरान सूने मकान में की चोरी, पुलिस ने भेजा जेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?