नईदिल्ली। कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में कटौती की गई है। संशोधित कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी. कंपनियों से 27 अक्टूबर तक मिले आंकड़ों के आधार पर तैयार सूची में 543 उत्पादों की कीमतों का विवरण दिया गया है। इस सूची में अलग-अलग कंपनियों के ब्रांड, दवा की ताकत, पैक का आकार और पुरानी व संशोधित कीमत शामिल हैं। दरों में कमी के बाद 65 हजार में मिलने वाला इंजेक्शन अब 9 हजार में मिलेगा।
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज कराना किसी भी परिवार के लिए आसान नहीं होता। इलाज के दौरान दवाओं पर होने वाला खर्च कई बार लोगों की आर्थिक स्थिति पर भारी पड़ जाता है। ऐसे में कैंसर मरीजों के लिए राहत की खबर आई है। केंद्र सरकार की पहल के बाद कैंसर की कई दवाओं की कीमतों में बड़ी कटौती की गई है। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने कैंसर की 543 ब्रांडेड दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतों (MRP) की लिस्ट जारी की है।
NPPA ने कैंसर की 543 ब्रांडेड दवाओं की नई कीमतों की लिस्ट में इन दवाओं की कीमतें पहले के मुकाबले काफी कम की गई हैं। इस लिस्ट में अलग-अलग कंपनियों की दवाएं शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल कैंसर के इलाज में किया जाता है। नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी।फिलहाल यह लिस्ट 27 अक्टूबर 2026 तक दवा कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। आगे भी कंपनियों से नई कीमतों की जानकारी मिलने पर NPPA अपनी लिस्ट अपडेट करता रहेगा। नई कीमतों के लागू होने के बाद कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई दवाएं पहले के मुकाबले काफी सस्ती मिलेंगी।




