रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को सीएम हाउस सिविल लाइन रायपुर में होगी। आज होने वाली इस अहम बैठक में धान खरीदी समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में मंत्रीमंडल के सभी मंत्री शामिल होंगे। बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी।
बैठक में किसानों के हित में धान खरीदी शुरू करने पर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सरकारी अस्पतालों में सुधार, कृषि तकनीक, कृषि से जुड़े मामले, किसान, सहकारी समितियों से संबंधित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। बैठक में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर मंथन के साथ ही वर्तमान में चल रही विकास परियोजनाओं की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा भी की जाएगी। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, प्रशासनिक विषयों और जनहित से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है।




