ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
Share
Notification Show More
Latest News
एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’
October 25, 2026
आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक
October 25, 2026
बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड
October 25, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया
October 25, 2026
तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण
October 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipurSports

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक परचम, 114 पदकों के साथ टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास’

By Mohan Rao Published October 25, 2026
Share
SHARE

भारतीय पैरा खिलाड़ियों की अभूतपूर्व उपलब्धि पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने दी बधाई’

रायपुर। भारत ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है। जापान के आइची-नागोया में आयोजित इन खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 114 पदक अपने नाम किए। इसके साथ ही भारत ने 2023 में चीन के हांग्झू में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हांग्झू में भारत ने 27 स्वर्ण सहित कुल 108 पदक जीते थे। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय दल द्वारा 114 पदकों की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और उल्लास का क्षण है। मंत्री चौधरी ने कहा कि एशियन पैरा गेम्स में 114 पदकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड भारतीय पैरा खेलों की बढ़ती ताकत, खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और उनके अटूट आत्मविश्वास का प्रतीक है। देश के पैरा चौंपियनों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के बल पर सफलता की नई ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों की सफलता केवल पदकों और रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे संघर्ष, साहस, धैर्य और कभी हार न मानने के संकल्प की अनगिनत प्रेरणादायी कहानियां हैं। इन खिलाड़ियों ने जीवन की चुनौतियों को अपनी कमजोरी नहीं, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा बनाया है। उनकी संघर्षपूर्ण यात्रा देश के करोड़ों युवाओं को बाधाओं से न घबराने, बड़े सपने देखने, पूरी लगन से कार्य करने और हर परिस्थिति में सकारात्मक बने रहने का संदेश देती है।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय पैरा खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता ने देश में खेलों के प्रति उत्साह और विश्वास को नई मजबूती दी है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन भारत की खेल प्रतिभाओं, सामर्थ्य और बढ़ते आत्मविश्वास को प्रदर्शित करता है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर दिव्यांग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी पदक विजेताओं, भारतीय दल के सदस्यों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ, खिलाड़ियों के परिवारों और समर्थकों को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन दिया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता में खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों और परिवारों के त्याग, सहयोग एवं समर्पण का भी महत्वपूर्ण योगदान है। चौधरी ने भारतीय पैरा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प से देश के लिए नई उपलब्धियां अर्जित करेंगे तथा विश्व पटल पर तिरंगे की शान बढ़ाते रहेंगे।

You Might Also Like

आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

बस्तर के लालबाग में वनोपज से सजी 20,700 वर्गफीट की भव्य रंगोली ने रचा विश्व रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग :  5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया

तीजन बाई के नाम पर इसी वर्ष से दिया जाएगा लोककला अलंकरण

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

Mohan Rao October 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईआईटी भिलाई के छठा दीक्षांत समारोह : 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट विद्यार्थी को स्वर्ण पदक

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?