ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय
October 24, 2026
फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और सॉफ्ट टेनिस की विभिन्न आयु वर्गों में होंगी प्रतियोगिताएं
सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 24, 2026
जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर
October 24, 2026
शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल
October 24, 2026
दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
October 24, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

शपथ का शतक : सेवा के 10वें वर्ष में 100 दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल

By Mohan Rao Published October 24, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही शपथ फाउंडेशन ने अपने सेवा कार्यों के दसवें वर्ष में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। संस्था द्वारा अब तक सफलतापूर्वक 100 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की जा चुकी हैं। इसी क्रम में शनिवार को दो जरूरतमंद दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई।

इस अवसर पर कृष्णानगर निवासी सूरज साहू को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। सूरज साहू लगभग 80 प्रतिशत दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भरता और कर्मठता की मिसाल पेश कर रहे हैं। वे गणेश मंदिर के सामने प्रसाद बेचकर अपने जीवन का निर्वाह करते हैं। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनका निरंतर कार्य करते रहना उनके हौसले और आत्मसम्मान को दर्शाता है। ट्राइसाइकिल मिलने से उनके दैनिक जीवन और आजीविका के कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

वहीं, शंकरपारा निवासी हरीशचंद्र, जो घूम-घूमकर गुब्बारे बेचने का कार्य करते हैं, उन्हें भी ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। संस्था का उद्देश्य ऐसे जरूरतमंद लोगों को सहयोग देना है, जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत करके अपना जीवनयापन कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में एफएसएनएल के महाप्रबंधक पंकज त्यागी का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने दोनों ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने में सहयोग दिया। शपथ फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी ने लाभार्थियों तक ट्राइसाइकिल पहुँचाने की जिम्मेदारी निभाई। संस्था के संरक्षक एवं पूर्व सीएसपी श्री वीरेंद्र सतपथी जी का भी संस्था को निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त होता रहा है।

शपथ फाउंडेशन विगत दस वर्षों से दिव्यांगजनों के सहयोग, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयासरत है। संस्था का मानना है कि दिव्यांगजनों को केवल सहायता प्रदान करना ही नहीं, बल्कि उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर उपलब्ध कराना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। शपथ फाउंडेशन की यह पहल समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। संस्था भविष्य में भी जरूरतमंद दिव्यांगजनों की सहायता के लिए अपने सेवा कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय

सांसद चिंतामणि महाराज ने बास्केट में बॉल डालकर किया चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश

सुशासन और पारदर्शिता के साथ हर वर्ग तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao October 24, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गया डिपोर्ट, IB एवं BSF के सहयोग से भेजा बांग्लादेश
Next Article जांजगीर-चांपा जिले के 277 तीर्थयात्री पुरी, कोणार्क और भुवनेश्वर रवाना मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?