ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 
October 23, 2026
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये
October 23, 2026
आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
October 23, 2026
सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
October 23, 2026
रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर : बदलेगी जशपुर की तस्वीर, 6 घंटे में सिमट जाएगा रायपुर का सफर
October 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpurRaipur

बिहान और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से सविता रजक के सपनों को मिले पंख, बकरी पालन से हर महीने कमा रहीं 10 हजार रुपये

By Poonam Patel Published October 23, 2026
Share
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और एक लाख रुपये के मुद्रा ऋण से शुरू किया स्वरोजगार
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन योजनाओं से महिलाएं न केवल अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार की खुशहाली और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम छेड़डाड़ की सविता रजक ऐसी ही एक प्रेरणादायक मिसाल हैं, जिन्होंने बिहान योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के सहयोग से बकरी पालन को अपनी आजीविका का मजबूत आधार बनाया है।

आर्थिक चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भर बनने का देखा सपना

सामान्य ग्रामीण परिवार से आने वाली सविता रजक के मन में हमेशा से अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने और बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की इच्छा थी। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार मानने के बजाय स्वयं कुछ करने का संकल्प लिया। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत महिला ग्राम संगठन से जुड़ीं और स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया।

महिला ग्राम संगठन से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक सहयोग प्राप्त करने का अवसर मिला। संगठन के माध्यम से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस प्रकार कुल डेढ़ लाख रुपये की वित्तीय सहायता से उन्होंने बकरी पालन का व्यवसाय शुरू किया। अपनी मेहनत, लगन और बेहतर प्रबंधन से उन्होंने इस व्यवसाय को आय का जरिया बना लिया।

बकरी पालन से हर महीने 10 हजार रुपये की आमदनी, परिवार के जीवन में आया सकारात्मक बदलाव

सविता रजक आज बकरी पालन से प्रतिमाह लगभग 10 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं। कभी परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने की चिंता करने वाली सविता अब अपनी मेहनत की कमाई से बच्चों की पढ़ाई और घर की दैनिक आवश्यकताओं में योगदान दे रही हैं। स्वरोजगार से मिली आर्थिक मजबूती ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है। वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर भविष्य में आय के और बेहतर अवसर तैयार करने के लिए भी प्रयासरत हैं।

सविता बताती हैं कि बिहान योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने उन्हें स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का अवसर दिया। इन योजनाओं से मिली सहायता ने उनके आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को आगे बढ़ने और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने का अवसर मिल रहा है।

उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना से भी संवर रहा परिवार का जीवन

सविता रजक के परिवार को स्वरोजगार के साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सिलेंडर मिलने से रसोई का काम सुविधाजनक हुआ है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का आवास मिलने से परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधा प्राप्त हुई है। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी मिल रही है।

इन योजनाओं का सम्मिलित लाभ परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। एक ओर बकरी पालन से नियमित आमदनी का साधन मिला है, वहीं दूसरी ओर आवास, रसोई गैस और आर्थिक सहायता जैसी सुविधाओं ने परिवार की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद की है।

ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं सविता

सविता रजक की सफलता यह साबित करती है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और दृढ़ संकल्प से ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। बिहान योजना से महिला समूहों को मिल रही मजबूती और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए उपलब्ध वित्तीय सहायता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रही है।

आज सविता केवल अपने परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार ही नहीं बनी हैं, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सफलता का संदेश है कि आत्मनिर्भरता की शुरुआत छोटे प्रयासों से भी हो सकती है। शासन की योजनाओं और स्वयं की मेहनत के समन्वय से महिलाएं अपने सपनों को साकार करते हुए परिवार और समाज की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

You Might Also Like

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

सांसद चिंतामणि महाराज ने किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

रायपुर-धनबाद इकोनॉमिक कॉरिडोर : बदलेगी जशपुर की तस्वीर, 6 घंटे में सिमट जाएगा रायपुर का सफर

रास्ता बंद कर किया कब्जा, नोटिस का भी असर नहीं, रिसाली में निगम ने हटाया अतिक्रमण

Poonam Patel October 23, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आदिवासी समाज की परंपरागत व्यवस्था सामाजिक एकता, न्याय और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की बस्तर दशहरा की अनूठी परंपराओं और जनजातीय संस्कृति की सराहना 

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?