ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
Share
Notification Show More
Latest News
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन
October 21, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
October 21, 2026
हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत
October 21, 2026
सिरपुर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक परिदृश्य अब विश्व में चमकेगा
छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना: 30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी, शेष सदस्यों का भी होगा सत्यापन

By Poonam Patel Published October 21, 2026
Share
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
30 अक्टूबर तक कराएं ई-केवाईसी
SHARE

एमसीबी। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्डधारी हितग्राहियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिले के सभी राशनकार्डधारियों को अपने राशनकार्ड में पंजीकृत सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने तथा जिन सदस्यों का ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुआ है, उनका आवश्यक सत्यापन कराने की अपील की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण संचालनालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिले में यह पूरी प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2026 तक पूर्ण कराई जानी है।

जिला खाद्य शाखा ने सभी राशनकार्डधारी परिवारों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराएं। इसके लिए हितग्राही अपनी शासकीय उचित मूल्य की दुकान में स्थापित मशीन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए ‘मेरा ई-केवाईसी‘ मोबाइल ऐप का उपयोग करके भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ई-केवाईसी नहीं कराने वाले सदस्यों का होगा सत्यापन

जिन राशनकार्ड सदस्यों का ई-केवाईसी अब तक पूरा नहीं हुआ है, उनके संबंध में खाद्य अधिकारी मॉड्यूल में प्रदर्शित जानकारी के आधार पर आवश्यक सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए स्थानीय जनपदों एवं नगरीय निकायों के विहित प्राधिकारी अथवा अधिकृत सत्यापनकर्ता के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी। सत्यापन के दौरान यदि संबंधित सदस्य मौजूद नहीं पाए जाते हैं, तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उचित मूल्य दुकान संचालकों को भी दिए गए निर्देश

खाद्य शाखा ने जिले के सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों एवं विक्रेताओं से अपेक्षा की है कि वे राशनकार्डधारी परिवारों को ई-केवाईसी की प्रक्रिया और इसकी निर्धारित समय-सीमा के बारे में जानकारी दें। साथ ही, जिन सदस्यों का ई-केवाईसी शेष है, उन्हें समय पर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि किसी भी पात्र हितग्राही का सत्यापन निर्धारित अवधि में लंबित न रहे।

30 अक्टूबर से पहले प्रक्रिया पूरी करने की अपील

जिला खाद्य अधिकारी विष्णु नारायण शुक्ला ने जिले के समस्त राशनकार्डधारी हितग्राहियों से अपील की है कि वे 30 अक्टूबर 2026 से पहले अपने राशनकार्ड में पंजीकृत सभी सदस्यों का ई-केवाईसी तथा आवश्यक सत्यापन की कार्रवाई पूर्ण कराने में सहयोग करें। इससे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशनकार्ड संबंधी अभिलेखों का सत्यापन निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जा सकेगा।

You Might Also Like

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन

हादसे के बाद जेडी स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक व ठेकेदार पर एफआईआर, झुलसने से हुई थी कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और प्राचीन धरोहर सिरपुर की वैश्विक पहचान की ओर बड़ा कदम

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

Poonam Patel October 21, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन छत्तीसगढ़ पवेलियन में हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, मिलेट और लोक संस्कृति का होगा अनूठा प्रदर्शन
Next Article कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?