ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

By Mohan Rao Published October 19, 2026
Share
SHARE

बेटियों के जन्म से शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य तक सहयोग का संकल्प

भिलाई। नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने लोकांगन परिसर में मां नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के सानिध्य में सपत्नीक 101 नवजात कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान परिसर में उपस्थित सैकड़ों कन्याओं को भोजन कराया गया। पूजन के पश्चात सभी 101 नवजात कन्याओं की माताओं को 11-11 हजार रुपये मूल्य की मां शिशु सुरक्षा किट भेंट की गई।

किट में नवजात शिशु और उसकी माता के लिए कपड़े, कंबल, बेबी किट सहित अनेक आवश्यक सामग्री शामिल है। विधायक की इस पहल ने कन्या पूजन की परंपरा को बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 1 मई 2026 से जन्म लेने वाली प्रत्येक कन्या को मां शिशु सुरक्षा किट प्रदान की जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक 300 से अधिक कन्याओं का पंजीयन हो चुका है। भाजपा कार्यकर्ता नवजात बच्चियों के घर ढोल-बाजे और नगाड़ों के साथ पहुंचकर परिवार के बीच बेटी के जन्म की खुशियां मनाते हैं।

उल्लेखनीय है कि विधायक सेन ने अपने जन्मदिन 10 अगस्त को भी 51 नवजात कन्याओं को सुरक्षा किट भेंट की थी। उन्होंने कहा कि बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे तथा बच्चियों के परिजनों के संपर्क में रहकर यथासंभव सहयोग करते रहेंगे। नवरात्रि पर आयोजित यह विशेष पहल बेटी के जन्म को उत्सव बनाने और समाज में कन्या सम्मान का संदेश देने की दिशा में महत्वपूर्ण और नवाचार का अनूठा कदम है।

You Might Also Like

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

साड़ी खरीदने के बहाने दुकान व गोदाम में चोरी, 10 महिलाओं के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार

Mohan Rao October 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?