ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
October 19, 2026
नहीं बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट, अफवाहों के बीच प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टिकरण
October 19, 2026
फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
October 19, 2026
भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया…. शेफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सीरीज में 2-0 की बढ़त
October 19, 2026
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 19, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स और ट्रेडिंग की ट्रेनिंग देने वाला संस्थान खोलने तथा उसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। सुपेला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी मीनल चौहान को नागपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक कार भी बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अक्षय राठौर ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका कृषि व्यवसाय है तथा एक परिचित के माध्यम से उसकी पहचान मीनल चौहान से हुई थी। मीनल चौहान द्वारा रायपुर स्थित करेंसी टावर, वीआईपी चौक में Finvision एवं Finvision Training Institute के नाम से फॉरेक्स एवं ट्रेडिंग प्रशिक्षण संस्थान प्रारंभ करने तथा उसमें निवेश करने पर अच्छा मुनाफा मिलने की बात कही गई थी।

प्रार्थी के अनुसार, आरोपी के कहने पर दिसंबर 2025 से जून 2026 के मध्य संस्थान के संचालन, स्टाफ के वेतन, कार्यालय किराया, मेंटेनेंस, विज्ञापन, सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार एवं अन्य आवश्यक खर्चों के लिए अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल 21 लाख 96 हजार 675  की राशि उपलब्ध कराई गई। इसमें से लगभग 3 लाख 33 हजार वापस किए गए तथा शेष 18 लाख 63 हजार 675 बकाया होने की शिकायत की गई। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि संस्थान के संचालन एवं ट्रेडिंग से मुनाफा दिलाने का प्रलोभन देकर उससे राशि प्राप्त की गई। शिकायत के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1389/2026, धारा 318(4), 351(3) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना सुपेला पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मदर टेरेसा नगर ओम शांति चौक भिलाई में रहने वाले आरोपी मीनल चौहान को नागपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक कार बरामद की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस प्रकरण में थाना सुपेला के थाना प्रभारी निरीक्षक एस.एन. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, आरक्षक गौरव दुबे एवं आरक्षक किशोर भगत की भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि फॉरेक्स ट्रेडिंग, निवेश अथवा किसी भी व्यवसाय में धन लगाने से पहले संबंधित संस्था की वैधानिकता, पंजीयन एवं निवेश संबंधी शर्तों की जांच अवश्य करें। अधिक मुनाफे के प्रलोभन में आकर बिना सत्यापन के राशि हस्तांतरित न करें तथा लेन-देन के दस्तावेज, बैंक विवरण एवं अन्य साक्ष्य सुरक्षित रखें। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल नजदीकी थाने या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें।

You Might Also Like

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

नहीं बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट, अफवाहों के बीच प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टिकरण

भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया…. शेफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सीरीज में 2-0 की बढ़त

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ

अभिनेता टाइगर श्राफ मुंबई में पांच राउंड फायरिंग, बाल बाल बचा अभिनेता, ड्राइवर व एक अन्य घायल

Mohan Rao October 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया…. शेफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सीरीज में 2-0 की बढ़त
Next Article नहीं बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट, अफवाहों के बीच प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टिकरण

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?