ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं
October 18, 2026
जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर
October 18, 2026
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published October 18, 2026
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की कुनकुरी पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 199, 299 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना में प्रयुक्त वीवो मोबाइल एवं जियो सिम भी पुलिस ने जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम हेमंत कुमार बेदी (52) निवासी ग्राम बिहावल पतराटोली है।

दरअसल इस मामले में 17 अक्टूबर को 2026 को चराईडांड कुनकुरी निवासी विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष करनैल सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि  15 अक्टूबर को उन्होंने फेसबुक पर हेमंत बेदी नामक व्यक्ति के अकाउंट से एक पोस्ट देखा था। उक्त पोस्ट में हिन्दू धर्मग्रंथों, देवी-देवताओं एवं ऋषियों के संबंध में आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां की गई थीं। प्रार्थी के अनुसार, इस पोस्ट से हिन्दू धर्मावलंबियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं तथा समाज में आक्रोश व्याप्त हुआ। उन्होंने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी हेमंत कुमार बेदी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 199 एवं 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के दिशा निर्देश, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन व एस डी ओ पी कुनकुरी राजेश कुमार साहू के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए,प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए। विवेचना के क्रम में  जब पुलिस आरोपी हेमंत कुमार बेदी, उम्र 52 वर्ष, निवासी ग्राम बिहावल, पतराटोली, चौकी दोकड़ा, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर को धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराने के लिए पुलिस टीम पहुंची। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से हिन्दू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करना स्वीकार किया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का एक मोबाइल फोन, जिसमें जियो कंपनी का सिम लगा हुआ था, जब्त किया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करने के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दिनांक 17.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में पुलिस की अग्रिम विवेचना जारी है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार चंद्रा, प्रधान आरक्षक गोविंद यादव, रामानुजम पांडे, दलेश्वर यादव, आरक्षक जितेंद्र गुप्ता व नगर सैनिक अजय श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मामले में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करना गंभीर विषय है। किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया जाएगा, तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। जशपुर पुलिस जिले में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम के वनांचल ग्रामों में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं… की घोषणाएं

जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

Mohan Rao October 18, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
Next Article जियो हॉटस्टार पर होगा छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का लाइव टेलीकास्ट, पूरी दुनिया देखेगी प्रदेश के खिलाड़ियों का हुनर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?