ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जीवटता और परिश्रम से गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, सुषमा अब 10-12 महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार
Share
Notification Show More
Latest News
देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
October 17, 2026
सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती
सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार
October 17, 2026
मुख्य विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श
समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक
October 17, 2026
तकनीक से सुगम न्याय, विधि से सुनिश्चित निष्पक्षता:
दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित
October 17, 2026
पिता की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, दुर्ग कोर्ट का फैसला…. अर्थदंड भी लगाया
October 17, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जीवटता और परिश्रम से गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह, सुषमा अब 10-12 महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

By Poonam Patel Published October 17, 2026
Share
पीएमईजीपी से मिले 20 लाख रुपये के ऋण से स्थापित की चेकर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई
पीएमईजीपी से मिले 20 लाख रुपये के ऋण से स्थापित की चेकर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई
SHARE

कोरिया। अपना उद्यम स्थापित करने का सपना, काम करने का जज्बा और आगे बढ़ने का जुनून था, लेकिन आर्थिक कठिनाइयां राह रोक रही थीं। इन परिस्थितियों में भी बैकुण्ठपुर के तलवापारा निवासी सुषमा साहू ने हौसला बनाए रखा। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) का सहयोग मिला तो उन्होंने अपने सपने को साकार किया। आज वे चेकर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक निर्माण इकाई का संचालन कर आत्मनिर्भर बनने के साथ करीब 10-12 महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध करा रही हैं।

रमेश चन्द्र साहू की पत्नी सुषमा साहू पढ़ाई और विवाह के बाद अपना काम शुरू करने के लिए प्रयासरत थीं। उद्यम स्थापित करने के लिए आवश्यक पूंजी जुटाना उनके सामने बड़ी चुनौती थी। इसी दौरान उन्हें उद्योग विभाग से पीएमईजीपी की जानकारी मिली। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरिया के सहयोग से उन्होंने ऑनलाइन आवेदन किया। योजना के माध्यम से वर्ष 2023-24 में उन्हें चेकर टाइल्स एवं पेवर ब्लॉक निर्माण के लिए 20 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस राशि से उन्होंने मशीनरी और कच्चे माल की व्यवस्था कर अपनी निर्माण इकाई की शुरुआत की। इसके बाद मेहनत और लगन से उद्यम को आगे बढ़ाया।

सुषमा अब लगभग 35 हजार रुपये प्रतिमाह आय अर्जित कर रही हैं। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और आजीविका का आधार मजबूत हुआ है। उद्यम के संचालन ने उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ निर्णय लेने और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी दिया है।

उनकी इस पहल का लाभ साथ काम करने वाली महिलाओं को भी मिल रहा है। कभी स्वयं रोजगार की तलाश में रहीं सुषमा आज अन्य महिलाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही हैं। इस तरह उनका उद्यम अपने परिवार के साथ दूसरे परिवारों की आजीविका में भी योगदान दे रहा है।

योजना से मिले सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुषमा कहती हैं कि आर्थिक सहायता ने उन्हें अपना काम स्थापित करने और अन्य महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का अवसर दिया है। सुषमा की सफलता जीवटता, जज्बे, जुनून और परिश्रम की कहानी है। उन्होंने आर्थिक बाधाओं के बीच उपलब्ध अवसर का उपयोग कर न केवल आत्मनिर्भरता की राह बनाई, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया है।

You Might Also Like

देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

सेवा की कहानी : महतारी सदन से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण का नया आधार

समान नागरिक संहिता पर जगदलपुर में उच्च स्तरीय समिति की बैठक

दुर्ग जिला न्यायालय में ‘न्याय श्रुति नियम, 2025’ पर विधिक संगोष्ठी एवं डिजिटल साक्ष्य प्रदर्शनी आयोजित

पिता की हत्या के आरोपी को उम्रकैद, दुर्ग कोर्ट का फैसला…. अर्थदंड भी लगाया

Poonam Patel October 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों को लेकर सरकार गंभीर, लापरवाही बरतने वाले 13 अफसरों को कारण बताओ नोटिस
Next Article 54 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों को मिले अधिकार अभिलेख, आवासीय संपत्ति बनी आर्थिक सशक्तिकरण का आधार सेवा संकल्प अभियान: स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में धमतरी का अग्रणी प्रदर्शन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?