ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

By Mohan Rao Published October 16, 2026
Share
SHARE

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र में ट्रकों से बैटरी चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की कुल 19 बैटरियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 2,00,000 है। शुरूआती जांच में  बीएसपी क्षेत्र, बोरिया गेट एवं चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रकों तथा ट्रेलर वाहनों से बैटरियां चोरी करने की जानकारी सामने आई। चोरी की बैटरियां खरीदने एवं बेचने में संलिप्तता के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ कर वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी एवं एक मोटरसाइकिल जब्त कर सभी 06 आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि 14 अक्टूबर 2026 को एचटीसी प्राइवेट कंपनी के ट्रक क्रमांक CG 04 NJ 2317 को मुर्गा चौक, सेक्टर-01, भिलाई स्थित ओवरब्रिज के नीचे खड़ा कर वह घर चला गया था। अगले दिन सुबह ट्रक की जांच करने पर उसमें लगी बैटरी गायब मिली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध चोरी की बैटरियां बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ एवं विवेचना में ट्रकों तथा ट्रेलर वाहनों से बैटरियां चोरी करने और उन्हें बेचने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई।

पुलिस ने प्रकरण से संबंधित अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों से प्राप्त जानकारी एवं उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल 19 बैटरियां बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000 है। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक CG 07 CJ 1689 एवं मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 BD 0749 जप्त की गई। प्रकरण में कुल 06 आरोपियों को दिनांक 16.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

प्रकरण की विवेचना में सामने आया कि आरोपी बीएसपी क्षेत्र के मेन गेट जाने वाले मार्ग, बोरिया गेट एवं चाइना मार्केट के आसपास खड़े ट्रकों तथा ट्रेलर वाहनों को निशाना बनाकर उनकी बैटरियां चोरी करते थे। चोरी की बैटरियों को बेचने के लिए ग्राहक तलाशने तथा उन्हें खरीदने-बेचने में अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की गई।

उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, एम. कृष्णा राव, किशोर पॉल तथा आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से अपील करती है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा करें तथा बैटरी एवं अन्य कीमती उपकरणों की नियमित जांच करें। चोरी की संपत्ति को कम कीमत पर खरीदने या बिना वैध दस्तावेजों के खरीद-बिक्री करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं चोरी की संपत्ति के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. वेदप्रकाश शुक्ला उर्फ मुलायम, उम्र 28 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, शीतला तालाब के पास, भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  2. आदर्श सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शीतला तालाब के पास, उमदा, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  3. जसबीर सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी एमआईजी 19/10, के.एच. मेमोरियल स्कूल के पास, जवाहर नगर, जामुल, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
  4. अरविन्द सोनकर उर्फ बाहूबली, उम्र 26 वर्ष, निवासी टाटा लाइन, क्वार्टर नंबर 43ए, कैम्प-02, भिलाई, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
  5. लुकेश कुमार ओगरे, उम्र 28 वर्ष, निवासी एलआईजी 384, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा, भिलाई, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।
  6. विकास, उम्र 30 वर्ष, निवासी एलआईजी 99, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, उमदा, भिलाई, जिला दुर्ग।

You Might Also Like

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

Mohan Rao October 16, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?