ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं
Share
Notification Show More
Latest News
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
शिवनाथ के बासिन डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने पहुंचा था… गहराई में समाया
October 15, 2026
सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
सेवा संकल्प अभियान : सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
October 15, 2026
आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न
October 15, 2026
दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सेवा सेतु पोर्टल से आम नागरिकों को घर के नजदीक मिलेंगी 900 से अधिक शासकीय सेवाएं

By Poonam Patel Published October 15, 2026
Share
दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में शासकीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
SHARE

रायपुर। आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने तथा डिजिटल सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जीपीएम कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में सेवा सेतु पोर्टल के संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के सभी सेवा सेतु प्रबंधकों एवं अटल डिजिटल सेवा केंद्रों के संचालकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध 900 से अधिक शासकीय सेवाओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों, सेवा प्रदायगी तथा प्राप्त आवेदनों के समयबद्ध निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही नागरिकों को डिजिटल माध्यम से शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सेवा केंद्र संचालकों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विशेष जोर दिया गया।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र नागरिक को शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो। इसके लिए सेवा सेतु पोर्टल एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सेवा केंद्र संचालकों को निर्देशित किया कि नागरिकों को उपलब्ध सेवाओं की सही जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। आवेदनों के निराकरण में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने विशेष रूप से जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि नागरिकों को छोटे-छोटे शासकीय कार्यों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सेवा केंद्रों के माध्यम से उन्हें अपने नजदीक ही आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रशिक्षण में ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर घनश्याम शर्मा ने सेवा सेतु पोर्टल के तकनीकी पहलुओं, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा विभिन्न डिजिटल सेवाओं के संचालन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने पोर्टल के सुचारू संचालन और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि सेवा सेतु पोर्टल के प्रभावी क्रियान्वयन से शासकीय सेवाओं की उपलब्धता अधिक सुगम होगी तथा नागरिकों के समय और श्रम की बचत होगी। यह पहल डिजिटल प्रशासन को सुदृढ़ बनाने के साथ ही शासन की जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

You Might Also Like

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

शिवनाथ के बासिन डैम में डूबने से नाबालिग की मौत, नहाने पहुंचा था… गहराई में समाया

सेवा संकल्प अभियान : सपनों को मिली छत, जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न

बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति

Poonam Patel October 15, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पांच लाख रुपये के ऋण से बढ़ाया कारोबार, परिवार के साथ मिलकर गढ़ रहीं आत्मनिर्भरता की राह बिहान से हुनर को मिली नई पहचान, मूर्ति निर्माण से परिवार को सशक्त बना रहीं संतोषी प्रजापति
Next Article आवास जल्द पूरा करने वाले हितग्राहियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक संपन्न

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?