ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
Share
Notification Show More
Latest News
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

By Mohan Rao Published October 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से लापता तीन बच्चियों को पुलिस ने सूचना के 12 घंटे के भीतर खोजकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली अलग अलग पांच टीमों ने तत्काल तलाश प्रारंभ की। बच्चियों की तलाश के लिए विभिन्न मार्गों के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। रेलवे स्टेशन एवं अन्य संभावित स्थानों पर जांच और पूछताछ के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब किया गया। थाना जामुल की महिला रक्षा टीम एवं एससीयू का बच्चियों की सुरक्षित बरामदगी में महत्वपूर्ण योगदान रहा। दस्तयाबी के बाद बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना जामुल को सूचना प्राप्त हुई कि तीन बच्चियाँ अपने घर से कहीं चली गई हैं। सूचना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए थाना जामुल पुलिस एवं एससीयू की टीम द्वारा तत्काल बच्चियों की तलाश प्रारंभ की गई। बच्चियों की शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी के लिए पुलिस द्वारा पांच टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में तलाश की गई। विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का लगातार विश्लेषण किया गया। आसपास के क्षेत्रों में जांच, स्थानीय लोगों से पूछताछ तथा रेलवे स्टेशन सहित संभावित स्थानों पर चेकिंग की गई।

पुलिस टीमों के लगातार प्रयासों, आपसी समन्वय एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीनों बच्चियों को 12 घंटे से कम समय में सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। आवश्यक प्रक्रिया के उपरांत बच्चियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई में थाना जामुल की महिला रक्षा टीम एवं एससीयू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  तीनों बच्चियों की सुरक्षित दस्तयाबी के लिए थाना जामुल पुलिस, एससीयू एवं महिला रक्षा टीम द्वारा समन्वित रूप से किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप कम समय में सफलता प्राप्त हुई।

पुलिस टीमों द्वारा लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगालना, संभावित स्थानों पर जांच करना, रेलवे स्टेशन पर चेकिंग एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ करना इस कार्रवाई के प्रमुख आधार रहे। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों के लापता होने की स्थिति में बिना विलंब किए तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दें। बच्चों की सुरक्षा से संबंधित जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं तथा तलाश में सहयोग करें। बच्चों की सुरक्षा एवं सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

You Might Also Like

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

Mohan Rao October 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
Next Article कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?