ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल
Share
Notification Show More
Latest News
स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
October 7, 2026
जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित
October 7, 2026
तीन वर्षों में निर्यात को 47 करोड़ से बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य
हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
October 7, 2026
देर रात हाइवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर मौके पर ही ली रेस्क्यू और नियमित निरीक्षण की जानकारी
कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
October 7, 2026
मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
October 7, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedKanker

दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल

By Poonam Patel Published October 7, 2026
Share
विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना, 277 दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना, 277 दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
SHARE

उत्तर बस्तर कांकेर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आज न्यू बस स्टैंड स्थित डोम से दिव्यांग हितग्राहियों के 277 सदस्यीय दल को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी एवं महेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर बस सहित 06 वाहनों को रवाना किया। विधायक श्री नेताम और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वाहन में बैठे दिव्यांगजनों को पुष्प भेंटकर स्वस्थ जीवन एवं शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग शिविर में कांकेर जिले के 277 दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें 97 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग तथा 180 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। कृत्रिम हाथ 38, कृत्रिम पैर 59, बैसाखी 64, श्रवण यंत्र 55, छड़ी 43, कैलिपर्स 2, वॉकर 3, वॉकिंग स्टिक 5, चश्मा 6 एवं जूता सहित अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

दिव्यांगजनों की सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान

जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को जगदलपुर ले-जाने और वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वाहनों में व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वाहन में दिव्यांग हितग्राहियों की सहायता के लिए सहायक भी नियुक्त किए गए हैं। यात्रा के दौरान भोजन, पानी एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि दिव्यांग हितग्राही आराम से शिविर स्थल तक पहुंच सकें। वाहन में चढ़ने-उतरने, व्हीलचेयर के उपयोग तथा अन्य जरूरतों के लिए भी सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके गांव और जिले से बाहर जाकर सुविधा प्राप्त करने में सहयोग देना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा का यह अवसर जिला प्रशासन के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि हितग्राहियों को शिविर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन से लेकर व्हीलचेयर, सहायक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि संभव है कि कुछ पात्र दिव्यांगजन किसी कारणवश आज जगदलपुर जाने वाले दल में शामिल नहीं हो पाए हों। ऐसे दिव्यांगजन निराश न हों। 14-15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में आयोजित होने वाले शिविर में भी उन्हें लाभ लेने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की सुविधा से वंचित न रहे।

इसी प्रकार शिविर में चारामा से 45, नरहरपुर से 39, भानुप्रतापपुर से 38, कांकेर से 37, दुर्गूकोंदल से 48, अंतागढ़ से 36 तथा कोयलीबेड़ा से 18 दिव्यांग हितग्राही शामिल होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत अंतागढ़ से 6, नरहरपुर से 4 तथा पखांजूर से 6 हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

You Might Also Like

आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित

हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

Poonam Patel October 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया अनावरण, पत्रकारिता में योगदान को किया गया याद
Next Article मोहला-मानपुर में मंत्री टंक राम वर्मा ने जाना योजनाओं का जमीनी असर अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?