ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalSports

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का एलान : अगरकर के जाते ही चुने गए भुवनेश्वर, जानिए कैसी है टीम

By Mohan Rao
Published: October 7, 2026
Share
SHARE

नईदल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम की घोषणा की। अजित अगरकर के चयन समिति के अध्यक्ष पद से हटने व प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चयन समिति अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली भारतीय टी-20 टीम जगह दी गई है। अनुभवी तेज गेंदबाज ने करीब चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है।

स्विंग गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले भुवनेश्वर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है। इस साल आईपीएल में भी भुवनेश्वर ने कमाल की फॉर्म दिखाई थी। भुवनेश्वर के अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं।

युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में जगह मिली है। वहीं अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर जैसे ऑलराउंडर टीम का हिस्सा हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज 22 अक्तूबर से 1 नवंबर के बीच खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला क्राइस्टचर्च में होगा। इसके बाद तीसरा मुकाबला वेलिंगटन, जबकि चौथा और पांचवां मैच क्रमश: ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड दौरे का कार्यक्रम

इस प्रकार है भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर कप्तान, तिलक वर्मा उप-कप्तान, अभिषेक शर्मा बल्लेबाज़, वैभव सूर्यवंशी बल्लेबाज़, संजू सैमसन विकेटकीपर, ईशान किशन विकेटकीपर, अक्षर पटेल ऑल-राउंडर, शिवम दुबे ऑल-राउंडर, नीतीश कुमार रेड्डी ऑल-राउंडर, नमन धीर ऑल-राउंडर, प्रिंस यादव ऑल-राउंडर, मयंक यादव तेज़ गेंदबाज़, अर्शदीप सिंह तेज़ गेंदबाज़, भुवनेश्वर कुमार तेज़ गेंदबाज़, वरुण चक्रवर्ती स्पिनर व कुलदीप यादव स्पिनर।

खौफनाक वारदात: बेटी से रेप की बात सुन भड़के पिता ने कथित बलत्कारी युवक के परिवार के 6 लोगों का किया कत्ल
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 26 नए मामले… 20 जिलों में एक भी नया केस नहीं…. पॉजिटिविटी रेट 0.12 फीसदी
Railway News : बिलासपुर-भाटापारा के बीच चौथी लाइन का काम, दो दिन के लिए आधा दर्जन ट्रेनें रद्द
मंत्री बनने के बाद कांकेर पहुंचे मरकाम, कहा- दीपक बैज सभी विधानसभा में देंगे समय, 75 प्लस का टारगेट किया जाएगा पूरा
शिवराज सरकार ने खऱीदा दुनिया का बेहतरीन बिजनेस क्लास प्लेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में 350 करोड़ का नया निवेश
Next Article अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी कार्ययोजना, प्रमुख सचिव का निर्देश

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?