ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

कवर्धा के अस्पताल के महिला शौचालय में घुसा तेंदुआ, हमले में महिला घायल; पांच घंटे बाद डार्ट से काबू

By Mohan Rao
Published: October 6, 2026
Share
SHARE

कवर्धा। शहर के बीचोंबीच स्थित स्नेहा हॉस्पिटल के महिला शौचालय में सोमवार सुबह तेंदुआ घुसने से हड़कंप मच गया। तेंदुए के हमले में एक महिला को चोटें भी आईं। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर लोगों की आवाजाही रोक दी। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका। उपचार और स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे भोरमदेव अभयारण्य में छोड़ दिया गया।

घटना की सूचना वन विभाग को सुबह करीब 10 बजे मिली। वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल के नेतृत्व में टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर परिसर में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई। इस दौरान तेंदुए के हमले में घायल महिला का उपचार कराया गया। वन विभाग के अनुसार, नियमानुसार महिला को मुआवजा दिया जाएगा। तेंदुए की खबर फैलते ही अस्पताल के आसपास लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वन विभाग और पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रखा और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। तेंदुए को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़ने के लिए बिलासपुर से विशेषज्ञों और पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई।

डार्ट लगते ही काबू में आया तेंदुआ
विशेषज्ञों ने अस्पताल की स्थिति और तेंदुए की गतिविधियों का आकलन करने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दोपहर करीब 2:55 बजे ट्रैंक्विलाइजर डार्ट से तेंदुए को बेहोश किया गया। इसके बाद उसे सावधानी से सुरक्षित पिंजरे में रखकर लालपुर नर्सरी ले जाया गया। रेस्क्यू किया गया तेंदुआ नर है और उसकी उम्र करीब 6 वर्ष बताई गई है। लालपुर नर्सरी में पशु चिकित्सकों ने तेंदुए का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक उपचार दिया। इसके बाद शाम करीब 6 बजे उसे भोरमदेव अभयारण्य में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर उसके पास जाने या भीड़ लगाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दें।

यूक्रेन पर रूस का पूर्ण हमला 24 घंटे में!: ऑस्ट्रेलिया के पीएम मॉरिसन का दावा, पाबंदियों का किया एलान
भिलाई में चश्मे की दुकान में लगी आग, पालतू कुत्ते की जलकर मौत… दुकान मालिक भी झुलसा
छठवीं शादी की तमन्ना पर पांचवीं पत्नी ने फेरा पानी, शादी डॉट काम पर प्रोफाइल बना 32 युवतियों से कर रहा था चैटिंग
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने पार्टी छोड़ी, प्रियंका को ठहराया जिम्मेदार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल की हर बूंद सहेजने की मुहिम, ग्रामीणों को मिल रहा स्थानीय रोजगार
Next Article छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?