ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
Share
Notification Show More
Latest News
कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
October 5, 2026
अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
October 5, 2026
ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग
October 5, 2026
सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
October 5, 2026
लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग

By Mohan Rao Published October 5, 2026
Share
SHARE

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग का विशेष अभियान

भिलाई। ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर विशेष निगरानी  दुर्घटना संभावित स्थानों पर दुर्ग पुलिस द्वारा समयानुसार वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु अलग अलग 10 स्थानो पर फिक्स पॉइंट लगाकर ई चालान की कार्यवाही की जा रही है। हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार गश्त कर सड़क पर खड़े खराब एवं लापरवाहीपूर्वक पार्क किए गए वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया जा रहा है।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रात्रि के समय विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों पर फोकस सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का चिन्हांकन कर संबंधित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी, वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।

जिले के ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्घटना संभावित स्थानों तथा हाईवे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हांकित कर समय एवं परिस्थितियों के अनुसार चेकिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं, ताकि लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। हाईवे पर खड़े वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान हाईवे एवं सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू रखने का कार्य किया जा रहा है। खराब होने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराने तथा सड़क पर दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चालकों की जांच की जा रही है तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु अलग अलग 10 स्थानो पर फिक्स पॉइंट लगाकर ई चालान की कार्यवाही की जा रही है

यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य केवल नियमों का पालन करवाना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोककर आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

You Might Also Like

कोरबा के कुसमुंडा खदान में आमने-सामने टकराए टेलर, एक चालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य

सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील

लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं

छत्तीसगढ़ कोल लेवी घोटाला : विधायक देवेंद्र यादव सहित नौ की आज कोर्ट में पेशी

Mohan Rao October 5, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले में सुनवाई, याचिका में निलंबन की अपील
Next Article अबूझमाड़ में बदलाव : जहां 15 साल रहा सुरक्षा कैंप, अब वहीं संवर रहा आदिवासी बच्चों का भविष्य
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?