ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी
October 2, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

Breaking News : छत्तीसगढ़ में पकड़ाया दो करोड़ का गांजा, मिर्च की बोरियों के बीच छिपाकर हो रही थी तस्करी

By Mohan Rao Published October 2, 2026
Share
गांजा तस्करी में गिरफ्तार आरोपी
SHARE

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 440 किलो गांजा जब्त

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को गांजे की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा कीमत का  440 किलो गांजा बरामद किया है। तस्करों की चालाकी ऐसी कि वे मिर्च की बोरियों के बीच गांजे को छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना ढूंमनगंज, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश निवासी मो. वसीम (28) व  मो. आसिफ (34) को गिरफ्तार किया है।

दरअसल डीआईजी व एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए ओडिशा बॉर्डर से लगे लावाकेरा पुलिस चेकिंग पॉइंट पर विशेष एंटी नारकोटिक्स टीम को तैनात किया गया है। टीम द्वारा लगातार संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा की ओर से एक वाहन में गांजा लेकर तस्कर जशपुर जिले की सीमा में प्रवेश करने वाले हैं। सूचना पर शुक्रवार की सुबह करीब 9.00 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ओड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। वाहन में बैठे दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मो. वसीम उम्र 28 वर्ष एवं मो. आसिफ उम्र 34 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम मुंडेरा, थाना ढूंमनगंज, जिला प्रयागराज, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस टीम द्वारा ट्रक में लोड सामान के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि ट्रक में मिर्ची की बोरियां लोड हैं, जिन्हें वे उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे हैं। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन में लोड सामान की बारीकी से जांच की गई।

14 बोरियों में 440 पैकेट गांजा बरामद

जांच के दौरान ट्रक के ऊपर की ओर मिर्ची से भरी बोरियां मिलीं। पुलिस टीम द्वारा इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की गई, तो उनमें टेप से लिपटे हुए पैकेट मिले। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जांच करने पर कुल 14 बोरियों में 440 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 440.63 किलोग्राम पाया गया। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से बरामद गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उनके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर पुलिस टीम द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 440.63 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर मिनी ट्रक क्रमांक UP-71-T-6592 विधिवत जप्त किया गया।

दो करोड़ से ज्यादा का गांजा जब्त

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 02 करोड़ 20 लाख 31 हजार 500 रुपये तथा जप्त टाटा आईसर मिनी ट्रक की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये है। इस प्रकार मामले में पुलिस द्वारा कुल 02 करोड़ 40 लाख 31 हजार 500 रुपये की जप्ती की गई है। मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना तपकरा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे उक्त अवैध गांजा उड़ीसा के बोध क्षेत्र से लेकर प्रयागराज, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। पुलिस द्वारा गांजा किस व्यक्ति से खरीदा गया था तथा उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था, इस संबंध में एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है।

तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच

पुलिस द्वारा मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पकड़े गए दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाएगा।  कार्रवाई में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक त्रिलोक प्रधान, निरीक्षक संदीप कौशिक, सहायक उप निरीक्षक संतोष चौरसिया, आरक्षक शिवकुमार, विनोद तिर्की सहित जिले की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस साल अब तक 22 तस्करों को भेजा गया जेल

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह का कहना है कि जशपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत यह एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्रवाई है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस टीम की सतर्कता और बेहतर समन्वय से मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 440.63 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जनवरी 2026 से अब तक जशपुर पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के कुल 16 प्रकरणों में लगभग 08 करोड़ रुपये कीमत का 1906 किलोग्राम गांजा बरामद कर 22 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 17 कार एवं 01 पिकअप वाहन जप्त किए जा चुके हैं। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात निरंतर जारी है। जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी दृढ़ता और निरंतरता के साथ कार्रवाई करती रहेगी।

भिलाई में गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार

भिलाई के रुआबांधा क्षेत्र में पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। दरअसल भिलाई नगर पुलिस एवं ACCU टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रुवाबांधा बस्ती तालाब के ऊपर एक व्यक्ति अपने कब्जे में गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना को रोजनामचा में दर्ज कर स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

मौके से संदिग्ध व्यक्ति हरि देशमुख  बजरंग नगर, कुंदरा पारा, गौरा चौरा के पास, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे में रखी पुरानी बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली में लिपटा हुआ 01 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 1,20,000 रुपये है। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से 01 नग मोबाइल फोन, कीमत 10,000 रुपये भी जप्त किया गया। पुलिस द्वारा गांजे को विधिवत सीलबंद कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण की गई।

You Might Also Like

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक

बनमुंडा-लकराघरा सड़क निर्माण से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, शिक्षा-स्वास्थ्य और बाजार तक पहुंच हुई आसान

Mohan Rao October 2, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वच्छता पखवाड़ा : रायपुर में एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण, डीआरएम दयानंद ने यात्रियों को किया जागरूक
Next Article नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?