ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedHealthRaipur

जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी जिला अस्पताल को दी सीटी स्कैन की सौगात

By Poonam Patel Published October 1, 2026
Share
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
मरीजों के बीच मनाया जन्मदिन, अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर जाना हालचाल
SHARE

एमसीबी। प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर चिरमिरी जिला अस्पताल में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित सीटी स्कैन मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिली है। अब गंभीर बीमारियों एवं आपात परिस्थितियों में मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए दूसरे शहरों अथवा निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अपने जन्मदिन को मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मनाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा फल एवं अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से भी चर्चा की।

स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक जांच की सुविधा

चिरमिरी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा उपलब्ध होने से गंभीर एवं आपातकालीन मरीजों की जांच स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अन्य शहरों तक जाने की परेशानी से राहत मिलने के साथ समय और अतिरिक्त आर्थिक खर्च की भी बचत होगी। समय पर जांच उपलब्ध होने से चिकित्सकों को उपचार की दिशा तय करने में भी सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि शासन का प्रयास सरकारी अस्पतालों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार करना है, ताकि आम नागरिकों को जांच एवं उपचार के लिए बड़े शहरों अथवा निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।

चिरमिरी के साथ आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को भी मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिरमिरी ने कोयला उत्पादन के माध्यम से लंबे समय तक देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में करीब 8 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा का लाभ चिरमिरी एवं एमसीबी जिले के साथ आसपास और सीमावर्ती क्षेत्रों से उपचार के लिए आने वाले मरीजों को भी मिलेगा।

मरीजों के बीच जन्मदिन मना कर दिया सेवा का संदेश

अपने जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस दिन को मरीजों और आम नागरिकों के बीच मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। चिरमिरी जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सुविधा शुरू होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में एक और महत्वपूर्ण सुविधा जुड़ गई है। स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच उपलब्ध होने से विशेषकर गंभीर एवं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी ।

You Might Also Like

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार

Poonam Patel October 1, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गोदाम से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 6 आरोपियों के साथ सामान खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार
Next Article नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?