ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

By Mohan Rao
Published: September 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले दो अलग-अलग प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों प्रकरणों में आरोपियों द्वारा कुल 60 किलोग्राम एवं 40 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाते समय केऔसुब व सीआईएसएफ द्वारा पकड़ा गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल कीमती 96100 रुपए बरामद कर जब्त किया। पुलिस द्वारा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया तथा एक अपचारी बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 29 सितंबर 2026 को सीआईएसएफ इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में दो अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई गईं। रिपोर्ट के अनुसार दिनांक 29.09.2026 को भिलाई स्टील प्लांट के अंदर प्रवेश कर आरोपियों द्वारा स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर ले जाने का प्रयास किया गया था। एक प्रकरण में 60 किलोग्राम तथा दूसरे प्रकरण में 40 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल चोरी कर मोटर सायकिल के माध्यम से ले जाते समय पकड़े जाने की सूचना प्राप्त हुई।

दोनों प्रकरणों में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं आरोपियों द्वारा प्रस्तुत किए गए चोरी के सामान के आधार पर कुल 100 किलोग्राम स्क्रैब कॉपर केबल, कीमत 96,100 रुपए तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल क्रमांक CG 07 BP 5037, कीमत 10,000 रुपए, जब्त की गई। आरोपियों को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक दिलीपेश्वर चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, किशोर पॉल तथा आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी एवं अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। औद्योगिक एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा में सहयोग करें तथा चोरी अथवा अन्य अपराध की सूचना समय पर पुलिस को उपलब्ध कराएं। नागरिकों की सतर्कता एवं पुलिस की तत्परता से अपराधों की रोकथाम तथा प्रभावी वैधानिक कार्रवाई में सहयोग मिलता है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम

  1. दुर्गेश जोशी, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, यादव पारा बस्ती-21, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  2. अजय सोनवाने, उम्र 18 वर्ष, निवासी स्टेशन मरोदा, बजरंग पारा, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  3. जोसेफ बाघ, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाघ पारा, जोरातराई, उतई, भिलाई, जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़।
  4. हितेष कुमार देशमुख, उम्र 24 वर्ष, निवासी खप्पड़वाड़ा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़।
  5. एक अपचारी बालक।
मत्स्य पालकों को मिली नई उड़ान, आजीविका सशक्त बनाने मुख्यमंत्री ने वितरित की आधुनिक सामग्री
चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ BJP को बड़ा झटका: आदिवासी नेता नंद कुमार साय का इस्तीफा… जा सकते हैं कांग्रेस
Big Breaking : सीजी बोर्ड 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 12वीं में महासमुंद की महक व 10वीं में जशपुर की सिमरन ने किया टॉप
पहले से ही बिगड़ा है रसोई का बजट, और अब नींबू को भी लगी महंगाई की नजर
पीवी सिंधु ने जीता महिला एकल का खिताब, फाइनल में मालविका बंसोड़ को हराया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
Next Article PHQ में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर वर्कशॉप, ADG अमित कुमार बोले- प्रभावी जांच जरूरी

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?