ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, एसडीआरएफ ने रात भर अभियान चलाकर बचाई 135 से अधिक जानें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में मूसलाधार बारिश से मची तबाही, एसडीआरएफ ने रात भर अभियान चलाकर बचाई 135 से अधिक जानें

By Mohan Rao
Published: September 26, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं और कईं निचले इलाकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित कुम्हारी और अमलेश्वर थाना क्षेत्र के गांव हुए हैं, जहां पानी भरने से सैकड़ों लोग फंस गए। संकट की इस स्थिति में एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीमों ने देवदूत बनकर रात भर सघन रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लगभग 135 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बाढ़ की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ दुर्ग की टीम रात 12 बजे कुम्हारी के ग्राम परसदा पहुंची। सुबह 5 बजे तक चले इस अभियान में मोटर बोट, लाइफ जैकेट और लाइफ रिंग्स की मदद से बाढ़ में फंसे 50 से 55 ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला गया। इसी गांव के जगदीश बाड़ी क्षेत्र में जलभराव के बीच कईं परिवारों के फंसे होने की खबर मिलते ही टीम ने पुनः मोर्चा संभाला। लगभग दो घंटे चले इस ऑपरेशन में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित कुल 60 लोगों को सुबह साढ़े 7 बजे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में भी स्थिति गंभीर रही। महादेव वाटिका के पीछे मटिया खार में रात 2 बजे फंसे 15 लोगों को रेस्क्यू कर राहत शिविर पहुंचाया गया। वहीं ग्राम खुड़मुड़ा में एक पूरी बस्ती पानी से घिर गई थी, जहां से एक गर्भवती महिला और कैंसर पीड़ित बुजुर्ग समेत 10 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

बारिश के कारण नदियां विकराल रूप धारण कर चुकी हैं। रायपुर से पाटन मार्ग पर खारुन नदी का पानी महादेव घाट स्थित पुल के ऊपर से बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। दूसरी ओर, शिवनाथ नदी के उफान पर होने से पुलगांव के पास सड़क से लगभग पांच फीट ऊपर पानी बह रहा है। उतई थाना क्षेत्र में नाले के तेज बहाव में एक युवक बाइक सहित बह गया और किस्मत से एक पेड़ में अटक गया। सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

शहरी व औद्योगिक क्षेत्रों में भी जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। भिलाई-3 के सिरसा गेट और चरोदा के एच केबिन के पास बने रेलवे अंडरब्रिज में भारी पानी भर गया है। इससे रेलवे के पीपी यार्ड सहित अन्य विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को ड्यूटी पर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसी तरह भिलाई शहर में सुपेला के चंद्रा-मौर्या और प्रियदर्शिनी परिसर अंडरब्रिज में में पानी भरा हुआ होने से आवाजाही बंद है। प्रशासन ने लोगों से अति आवश्यक होने पर ही घर से निकलने और सतर्क रहने की अपील की है।

फिर से एक्टिव होगा मानसून : रायपुर व दुर्ग में दो दिन होगी भारी बारिश, सरगुजा व बस्तर के लिए यलो अलर्ट
समूह की चार स्वच्छता सखियों ने बदल दी ग्राम पंचायत बुड़ार की तस्वीर, बनीं प्रेरणा स्रोत
प्रदेश का पहला सरकारी इंग्लिश मिडियम स्कूल जहां बनेगी एयरकंडिशन ई-लायब्रेरी और कम्प्यूटर लैब…. मेयर की पहल से स्कूल में बढ़ेगी सुविधा… जल्द होगा टेंडर जारी
दो ट्रैक मैनटेनर को किया संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित
मिशन गगनयान: इसरो ने किया गगनयान के विकास इंजन का सफल परीक्षण… पढ़े देश के पहले मानव रहित मिशन गगनयान से जुड़ी यह अपडेट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्षों पुरानी मांग पूरी… चंडालपुर अब कहलाएगा ‘चंदनपुर’, राजपत्र लेकर गांव पहुंचे उप मुख्यमंत्री शर्मा
Next Article केंद्रीय जेल रायपुर में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?