ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पहाड़ी कोरवा परिवारों को मिला अधिकार, जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा और शासकीय योजनाओं की राह आसान

By Poonam Patel
Published: September 21, 2026
Share
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 15 दिनों में जारी हुए जाति प्रमाण पत्र
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवारों को शासन की योजनाओं से जोड़ने और उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम कुरहाटेपना (बुटंगा) निवासी मनीषा बाई, पार्वती बाई, निर्मला बाई एवं विकास राम को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया। जाति प्रमाण पत्र मिलने से उनके बच्चों की शिक्षा और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हुई है।

15 दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से संबंधित इन परिवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र का अभाव बच्चों की शिक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने में बाधा बन रहा था। हितग्राहियों ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में, आवेदन के लगभग 15 दिनों के भीतर उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।

समय-सीमा में प्रमाण पत्र मिलने से अब हितग्राही परिवारों के बच्चों को छात्रवृत्ति सहित पात्रतानुसार विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है।

जाति प्रमाण पत्र बना शिक्षा का आधार

हितग्राहियों ने बताया कि जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनके बच्चों को विद्यालय में छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने में परेशानी होती थी। प्रमाण पत्र प्राप्त होने के बाद अब पात्रता संबंधी प्रक्रियाएं पूरी करना आसान हो गया है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लिए निर्धारित प्रावधानों के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग भी सुगम हुआ है।

शासकीय सेवाओं की समयबद्धता से परिवारों को मिली राहत

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के परिवारों और सदस्यों को केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी दिशा में बगीचा तहसील द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदन का समयबद्ध निराकरण करते हुए हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।

जाति प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर मनीषा बाई, पार्वती बाई, निर्मला बाई एवं विकास राम ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र मिलने से बच्चों की शिक्षा और छात्रवृत्ति सहित शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया आसान हुई है। हितग्राहियों ने समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य विभाग के सप्लायर पर जीएसटी विभाग की रेड, 48 करोड़ की सप्लाई में 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का खुलासा
भारत दर्शन: आईआरसीटीसी कराएगा सात ज्योतिर्लिंग के दर्शन, लॉन्च किया 13 दिन और 12 रात का पैकेज
टू फ्रंट मुकाबले के लिए तैयार भारत? पाकिस्तान से लगती सीमा पर तेजस तैनात
बड़ी खबर: यूपी में आज शाम होगा मंत्रिमंडल विस्तार, जितिन प्रसाद सहित सात मंत्री लेंगे शपथ
Breaking News : रायपुर-विशाखापट्नम कॉरिडोर के लिए भूअर्जन पर भुगतान में गड़बड़ी, एसडीएम पर गिरी गाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहान से मिली उड़ान, साय सरकार की योजनाओं से मजबूत हुआ आत्मविश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के विजन की दिख रही जमीनी तस्वीर
Next Article सेवा संकल्प अभियान : डिप्टी सीएम साव ने रायगढ़ में 126.92 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?