ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक… सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश
September 11, 2026
गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद
September 11, 2026
राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा
September 11, 2026
एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया
September 11, 2026
अवैध एवं मिलावटी शराब के विरुद्ध संयुक्त अभियान चलाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश
जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव
September 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

गुम मोबाइल की तलाश में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 201 मोबाइल बरामद

By Mohan Rao Published September 11, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन को केवल रिकॉर्ड तक सीमित न रखते हुए उनकी तकनीकी पतासाजी कर वास्तविक स्वामियों तक वापस पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट द्वारा 201 मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित नागरिकों को वापस किए जा रहे हैं। जिले के विभिन्न थानों में नागरिकों द्वारा मोबाइल फोन गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुम मोबाइल की पतासाजी के लिए CEIR पोर्टल पर उपलब्ध IMEI एवं तकनीकी जानकारी का उपयोग किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल उपयोग की जानकारी का सत्यापन एवं संबंधित स्थानों पर फॉलोअप करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर सहित मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार तथा अन्य राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 201 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है। मोबाइल फोन के IMEI एवं अन्य आवश्यक विवरण का सत्यापन कर वास्तविक स्वामियों की पहचान की जा रही है तथा सत्यापन पूर्ण होने के बाद उन्हें विधिवत मोबाइल वापस किए जा रहे हैं।

वर्ष 2026 में गुम मोबाइल बरामदगी एवं वितरण की यह छठवीं कार्रवाई है। वर्ष 2026 में CEIR पोर्टल के माध्यम से अब तक 1200 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई केवल मोबाइल बरामदगी तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायतों पर लगातार तकनीकी कार्यवाही, फॉलोअप एवं समन्वय के माध्यम से उनकी खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने के उद्देश्य से की जा रही है। उक्त कार्रवाई में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, दुर्ग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज मोबाइलों के IMEI नंबर का तकनीकी विश्लेषण कर लगातार पतासाजी की गई तथा विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों में संबंधित मोबाइलों के संबंध में फॉलोअप करते हुए उनकी बरामदगी सुनिश्चित की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त तकनीकी जानकारी पर लगातार कार्य करते हुए मोबाइलों की पहचान, सत्यापन एवं बरामदगी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में नागरिकों की गुम हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल रही है। दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने पर पुलिस को सूचना देने के साथ CEIR पोर्टल पर IMEI नंबर दर्ज कराएं। मोबाइल फोन मिलने की स्थिति में उसे अपने पास रखने अथवा उसका अनुचित उपयोग करने के बजाय पुलिस को सौंपना नागरिक दायित्व है।

You Might Also Like

मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक… सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा

एमपीएमएससी मेंस सीनीयर वुमेंस टी 20 : छत्तीसगढ़ महिला टीम की चौथी जीत, झारखंड को 7 विकेट से हराया

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय रहते करें आवश्यक कार्रवाई – कलेक्टर रोक्तिमा यादव

कोरबा में चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी चोट… आरोपी फरार

Mohan Rao September 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय शालेय खेलों की ट्रैक साइक्लिंग में बीएसपी साइक्लिंग क्लब के खिलाड़ियों का दबदबा
Next Article मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक… सेवानिवृत्ति प्रकरणों के त्वरित निपटारे और रिक्त पदों पर भर्ती के दिए निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?