ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

By Poonam Patel
Published: August 31, 2026
Share
एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, सीएसआर से मिलेंगे 50 लाख रुपए
एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, सीएसआर से मिलेंगे 50 लाख रुपए
SHARE

रायपुर। बस्तर की पहचान और जगदलपुर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर अब जल्द ही अपने पुराने प्राकृतिक और आकर्षक स्वरूप में लौटेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन तथा जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डे के सतत प्रयासों से दलपत सागर के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत जगदलपुर नगर निगम और एनएमडीसी नगरनार इस्पात संयंत्र के बीच एमओयू संपन्न हुआ है।

एमओयू के अंतर्गत एनएमडीसी नगरनार द्वारा अपने सीएसआर मद से दलपत सागर के संरक्षण एवं सफाई कार्यों के लिए कुल 50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से सरोवर में लंबे समय से फैली जलकुंभी को हटाने सहित आवश्यक सफाई और संरक्षण कार्य किए जाएंगे। कार्य के प्रथम चरण के लिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त जारी कर दी गई है।

जलकुंभी से मिलेगी मुक्ति, लौटेगा प्राकृतिक स्वरूप

दलपत सागर में लंबे समय से बड़ी मात्रा में फैली जलकुंभी इसकी सुंदरता के साथ-साथ पर्यावरणीय संतुलन के लिए भी चुनौती बनी हुई थी। जलकुंभी के कारण जल की सतह का बड़ा हिस्सा प्रभावित हो रहा था और नागरिकों तथा पर्यावरण प्रेमियों द्वारा इसके समाधान की आवश्यकता लगातार महसूस की जा रही थी। अब एनएमडीसी के सीएसआर सहयोग से नगर निगम द्वारा सुनियोजित एवं चरणबद्ध तरीके से सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

दलपत सागर केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि बस्तर की ऐतिहासिक विरासत और जगदलपुर की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका संरक्षण शहर के पर्यावरण, पर्यटन और नागरिक सुविधाओं तीनों के लिए महत्वपूर्ण है। सरोवर के स्वच्छ और सुंदर होने से शहर की प्राकृतिक आभा बढ़ेगी।  इस अवसर पर कलेक्टर, अपर कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त तथा एनएमडीसी नगरनार की ओर से अधिशासी निदेशक टीपी सिंह, मुख्य महाप्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधक उपस्थित रहे।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रदेश युवा प्रकोष्ठ व जिलाअध्यक्षों की घोषणा: जाने किसे मिली जिम्मेदारी
Breaking News : रायपुर नगर निगम में भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा की मीनल चौबे रिकार्ड मतों से जीती
जिले में पाजिटिव पाये जाने वाले मरीजों का अब शंकराचार्य हास्पिटल में इलाज होगा: कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने दिए निर्देश
ये चार आदतें छोड़कर करीब 20 बीमारियों से रह सकते हैं सुरक्षित….
उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कराया होली मिलन समारोह, पार्षदों ने खेली अबीर गुलाल के साथ फूलों की होली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रेनों की निगरानी अब होगी और अधिक सुरक्षित, बिलासपुर में शुरू हुआ लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम
Next Article कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर सीजीएचबी की बड़ी कार्रवाई, टॉपग्रेड मेनपावर सेक्यूरिटी एजेंसी ब्लैकलिस्ट

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?