ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेनों की निगरानी अब होगी और अधिक सुरक्षित, बिलासपुर में शुरू हुआ लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway News

ट्रेनों की निगरानी अब होगी और अधिक सुरक्षित, बिलासपुर में शुरू हुआ लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम

By Mohan Rao Published August 31, 2026
Share
SHARE

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने रेल परिचालन को अधिक संरक्षित, तेज, पारदर्शी एवं कुशल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ किया है। लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  द्वारा 31 अगस्त 2026 को किया गया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर जीपी खुटे, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक केके सिन्हा, मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल स्थित डिवीज़नल कंट्रोल में स्थापित लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम भारतीय रेल में अपनी तरह की पहली पहल है। इस प्रणाली की प्रमुख विशेषता भारतीय रेल का सबसे बड़ा अल्ट्रा-नैरो-बेज़ल वीडियो वॉल है, जिसके माध्यम से ट्रेनों की आवाजाही एवं सिग्नलिंग की स्थिति का वास्तविक समय में व्यापक एवं स्पष्ट दृश्य प्राप्त किया जा सकता है। लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से रेल परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां एकीकृत एवं केंद्रीकृत रूप में उपलब्ध होती हैं। इससे नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों को ट्रेनों की स्थिति एवं परिचालन से जुड़ी परिस्थितियों का तत्काल आकलन करने में सहायता मिलती है।

बिलासपुर के 47 एवं  रायपुर मंडल के 12 स्टेशनों की निगरानी

लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से बिलासपुर मंडल के 47 स्टेशनों तथा रायपुर मंडल के 12 स्टेशनों में रेल परिचालन की निगरानी एवं दृश्यता को बेहतर बनाया गया है। वास्तविक समय के आंकड़ों, डिजिटल तकनीक एवं केंद्रीकृत निगरानी के एकीकरण से परिचालन संबंधी परिस्थितियों को समझने और आवश्यक कार्रवाई करने में अधिक सुविधा होगी। यह प्रणाली विशेष रूप से कंट्रोल कार्यालय के अधिकारियों को किसी भी परिचालन संबंधी स्थिति का त्वरित आकलन कर समय पर निर्णय लेने में सहायक होगी। इससे ट्रेनों के संचालन में बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ रेल परिचालन की संरक्षा एवं समयबद्धता को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।

तकनीक आधारित स्मार्ट रेल परिचालन की ओर महत्वपूर्ण कदम

बिलासपुर मंडल में लाइव ट्रेन मॉनिटरिंग सिस्टम का शुभारंभ रेल परिचालन के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अत्याधुनिक डिजिटल प्रणाली संरक्षित, स्मार्ट, पारदर्शी और अधिक कुशल रेल परिचालन की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की तकनीक आधारित कार्यप्रणाली को और मजबूत करेगी तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेल परिचालन को अधिक सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस प्रणाली की प्रमुख विशेषताएं

  • ट्रेनों की आवाजाही एवं सिग्नलिंग स्थिति की वास्तविक समय में निगरानी।
  • मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में ट्रेनों की स्वचालित निगरानी एवं ट्रैकिंग।
  • स्टेशनों के यार्ड एवं ब्लॉक खंडों का एकीकृत दृश्यांकन।
  • रेल परिचालन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं का केंद्रीकृत प्रदर्शन।
  • परिचालन संबंधी निर्णय लेने में तेजी एवं बेहतर समन्वय।
  • नियंत्रण कार्यालय के अधिकारियों की परिस्थितिजन्य जागरूकता में वृद्धि।
  • संरक्षित, समयबद्ध एवं अधिक कुशल रेल परिचालन में सहयोग।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao August 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाड़ी से निकली समृद्धि की राह, सपनों को मिली नई उड़ान ड्रिप विधि से सब्जी की खेती ने बनाया ‘लखपति दीदी’, सालाना डेढ़ लाख की कमाई
Next Article एनएमडीसी नगरनार और जगदलपुर नगर निगम के बीच हुआ एमओयू, सीएसआर से मिलेंगे 50 लाख रुपए बस्तर की ऐतिहासिक धरोहर दलपत सागर का होगा कायाकल्प

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?