ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में ढाबा संचालक की हत्या, मामूली विवाद के बाद हुई थी चाकूबाजी… सभी आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में ढाबा संचालक की हत्या, मामूली विवाद के बाद हुई थी चाकूबाजी… सभी आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published August 31, 2026
Share
SHARE

भिलाई। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात नेहरू नगर चौराहे पर लिफ्ट मांगने पर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने शाम तक नाबिलग बालिका व एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं रात होते होते तीसरे व मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों ने जिस युवक की हत्या की वह चिचोला में ढाबा चलाता है और घटना के समय नेहरू नगर चौक पर चिचोला जाने के लिए लिफ्ट मांग रहा था। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

यह पूरी घटना शनिवार रात लगभग 11:30 बजे की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय शिव कुमार सिंह निवासी कैंप-1 के रूप में हुई। रक्षाबंधन के बाद शनिवार की रात को वह अपने एक दोस्त के साथ नेहरू नगर चौक पहुंचा और चिचोला जाने ट्रक वालों से लिफ्ट मांग रहा था। इस दौरान अग्रसेन चौक की ओर से दो युवक व एक लड़की स्कूटी पर सवार वहां पहुंचे। शिव कुमार का इनके साथ विवाद हुआ। स्कूटी सवारों के नशे में होने की बात सामने आई। विवाद के बाद स्कूटी सवार युवक ने धारदार चाकू से शिवकुमार पर हमला कर दिया। शिवकुमार के जांघ पर गंभीर चोट आई। उसे पहले हाईटेक व उसके बाद श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सुपेला पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रुआबांधा चाचा चौक निवासी विशाल निषाद उर्फ छाया, रुपेन्द्र निषाद और एक नाबालिग लड़की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में विशाल निषाद, रूपेन्द्र व शिव कुमार के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर विशाल निषाद ने चाकू से शिव कुमार पर हमला कर दिया। घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हुई। घटना के संबंध में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में थाना सुपेला पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा घटना की सूचना के बाद पतासाजी एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई प्रारंभ की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किया गया।  दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद को हिंसक रूप न दें और विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की हिंसक अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao August 31, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तालाब बना महिलाओं की तरक्की का आधार, मछली पालन से सशक्त हुईं मनोरा और दुलदुला की महिलाएं
Next Article छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिला राज्य खेल अलंकरण में सम्मान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?