ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं- कमिश्नर डोमन सिंह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

दिव्यांगजनों का सर्वे कर जरूरत के अनुरूप कृत्रिम अंग उपलब्ध कराएं- कमिश्नर डोमन सिंह

By Poonam Patel
Published: August 21, 2026
Share
आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर
आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी और डिजिटल लर्निंग मटेरियल की व्यवस्था पर जोर
SHARE

जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत में दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण कर उनकी जरूरतों के अनुसार कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान देने कहा।

कमिश्नर सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए क्लस्टर अथवा ब्लॉक स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएं। पूर्व में दिव्यांगजनों को प्रदाय किए गए कृत्रिम उपकरणों की भी जांच की जाए तथा आवश्यकता के अनुसार उनमें सुधार अथवा बदलाव सुनिश्चित किया जाए, ताकि उक्त उपकरण उनके लिए पूरी तरह उपयोगी साबित हों।

उन्होंने सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पात्र बुजुर्गों एवं महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रत्येक माह हितग्राहियों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। पात्र हितग्राहियों को निर्धारित पेंशन योजनाओं से जोड़कर नियमित रूप से लाभान्वित करने पर जोर दिया।

आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बैठक में कमिश्नर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केन्द्रों में लक्षित बच्चों एवं माताओं को समेकित बाल विकास सेवाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान देने कहा। इसके लिए जिला स्तर पर विभिन्न मदों के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर से भी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कमिश्नर ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को स्कूल पूर्व आरंभिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सकारात्मक एवं नवाचारपूर्ण प्रयास किए जाएं। इसके लिए आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टेलीविजन की व्यवस्था करने तथा बच्चों के लिए डिजिटल लर्निंग मटेरियल तैयार कर रोचक एवं सहज तरीके से शिक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों में सीखने की रुचि विकसित करने से उनके शैक्षणिक विकास को मजबूत आधार मिलेगा। कमिश्नर ने आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त भर्ती प्रक्रिया की माहांत तक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए ताकि आगामी माह भर्ती प्रक्रिया प्रगति की विस्तृत समीक्षा की जा सके।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर गीता रायस्त सहित समाज कल्याण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं जिलों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे।

मवेशियों से भरी ट्रक को पुलिस ने पकड़ा, 3 गिरफ्तार
Breaking News : निगम ने कैंप में करण साव के कब्जे वाले दुकान पर चलाया बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई
एनआईए की बड़ी कार्रवाई, छह राज्यों की 50 जगहों पर छापेमारी जारी
भिलाई में पकड़े गए कछुवा तस्कर, नागपुर से लेकर पहुंचे थे विशेष प्रजाति का कछुआ, महंगे दाम में बेचने की थी तैयारी
छत्तीसगढ़ में बेकाबू हो रहा कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4174 नए मरीज, अब तक 4247 लोगों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महिलाओं के नाम पर मुद्रा व पर्सनल लोन लेकर रकम हड़पी, समूह में कराया निवेश… आरोपिया गिरफ्तार
Next Article स्थानीय सामग्री से तैयार आकर्षक राखियां बनीं आय का जरिया रक्षाबंधन पर बिहान की दीदियों ने थामा स्वावलंबन का धागा

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?