भिलाई। लोगों की जान की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से दुर्ग जिले में रश ड्राइविंग के विरुद्ध यातायात पुलिस द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 15 अगस्त को भिलाई भट्ठी, भिलाई नगर, सुपेला सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष जांच कर तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने तथा खतरनाक ड्राइविंग करने वालों पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान तीन सवारी के 225, बिना हेलमेट के 74, नो-पार्किंग के 18 एवं ब्लैक फिल्म के 05 मामलों सहित कुल 389 चालान किए गए। गंभीर यातायात नियम उल्लंघन के मामलों में 09 FIR दर्ज कर 09 वाहन जब्त किए गए तथा मोबाइल पर बात करने एवं बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा आम नागरिकों की जान की सुरक्षा के लिए पूरे जिले में लगातार यातायात जागरूकता एवं enforcement अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में रश ड्राइविंग को विशेष रूप से फोकस किया गया है, क्योंकि तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने से चालक के साथ-साथ सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों, राहगीरों एवं यात्रियों की जान को भी गंभीर खतरा हो सकता है। दुर्ग पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि रश ड्राइविंग, स्टंटबाजी एवं अन्य खतरनाक यातायात व्यवहार से होने वाली दुर्घटनाओं को रोककर लोगों की जान बचाना है।
यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पूरे जिले में लगातार वाहन जांच एवं निगरानी करते हुए रश ड्राइविंग एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। भिलाई भट्ठी, भिलाई नगर, सुपेला सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर यातायात व्यवस्था को सुरक्षित रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कार्रवाई की गई।
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि रश ड्राइविंग न करें, सड़क पर किसी भी प्रकार की स्टंटबाजी न करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। रश ड्राइविंग से केवल वाहन चालक की ही जान खतरे में नहीं पड़ती, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। यातायात नियमों का पालन स्वयं की और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। दुर्ग पुलिस द्वारा नागरिकों की जान एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रश ड्राइविंग तथा अन्य खतरनाक यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।




