ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkorba

दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित

By Om Prakash Verma
Published: August 14, 2026
Share
दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित
दर्दनाक हादसा: 17 गौवंशों की मौत से भड़का आक्रोश, गौसेवकों ने किया चक्का जाम, घटों तक यातायात रहा प्रभावित
SHARE

कोरबा। कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र में गुरूवार देर रात हुए दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में 17 गौवंश दुर्घटना की चपेट में आ गए। देर रात हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों और गौसेवकों की भीड़ जुट गई। बड़ी संख्या में गौवंशों को सड़क पर मृत देखकर लोगों में गुस्सा देखने को मिला। देखते ही देखते मामला प्रदर्शन में बदल गया और गौसेवकों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया।

स्थानीय लोगों पूरे मामले को लेकर बताया कि रात के समय भवानी मंदिर के पास पुलिया पर अचानक कई गौवंश हादसे का शिकार हो गए। दुर्घटना किस वाहन से हुई और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरे मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सड़क पर गौवंशों को देखकर लोगों का आक्रोश बढ़ता गया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर बैठकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। चक्का जाम के चलते भवानी मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। रात के समय आवागमन करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़कों पर खुले में घूमने वाले गौवंशों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

गौसेवकों ने प्रशासन से मांग की कि घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति या वाहन की पहचान की जाए और गौवंशों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। चक्का जाम की सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। सीएसपी गिरिजा शंकर साव ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश और आश्वासन के बाद गौसेवकों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। करीब एक घंटे तक बाधित रहा यातायात इसके बाद सामान्य हो सका।

एनआईए ने आतंकवाद पर शुरू किया प्रहार, 11 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Video: कैथल रैली में कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा-इनको वोट देने वाले राक्षस
राज्यसभा को लेकर कांग्रेस में रार, दिग्गजों की तपस्या हो गई शहीद
बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति का सराहनीय प्रयास: कोरोना काल में भूखे पशुओं को खिला रहे फल, सब्जियां व ब्रेड
मोर महापौर-मोर द्वार : रायपुर नगर निगम के 20 वार्ड में पहुंची शहरी सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर रिटायर्ड बीएसपी कर्मी से लाखों की ठगी, एमपी से पकड़ाया शातिर
Next Article विश्वनाथ होटल में गंदगी के बीच बन रहा था नाश्ता, फूड विभाग ने 10 दिन के लिए बंद कराया दुकान

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?