ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलमंडल रायपुर में टिकट चेकिंग के बेस्ट फरफार्मरों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Latest News
दिव्यांग अधिकार और प्रेरक कहानियां ब्रेल पुस्तक का हुआ विमोचन
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – मंत्री टंक राम वर्मा
September 29, 2026
नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर निकलकर नई राह पर बढ़ रहा बस्तर
दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर
September 29, 2026
बच्चों का परिचय, गोद भराई और अन्नप्राशन उत्सव से गूंजे केंद्र
सेवा संकल्प अभियान नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ
September 29, 2026
अनुकंपा नियुक्ति से हिमांशी के जीवन में लौटी उम्मीद, अब छोटे भाई युवराज के भविष्य को संवारने का संकल्प
सेवा की कहानी : माता-पिता का साया छिना, तो जिम्मेदारियों ने थामा हाथ
September 29, 2026
shreekanchanpath 346 # 29 September 2026
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रेलमंडल रायपुर में टिकट चेकिंग के बेस्ट फरफार्मरों को डीआरएम दयानंद ने किया सम्मानित

By Mohan Rao Published August 13, 2026
Share
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य से गुरूवार को मंडल रेल प्रबंधक रायपुर दयानंद द्वारा जुलाई 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificates of Appreciation) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे ।

मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण एवं कार्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई। यह पहल टिकट चेकिंग स्टाफ के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगामी महीनों में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे प्रभावी टिकट जांच कार्य से न केवल रेल राजस्व में वृद्धि होती है, बल्कि यात्रियों को उचित टिकट के साथ यात्रा करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलता है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने से अन्य कर्मचारियों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा मिलेगा।

जुलाई 2026 माह में रायपुर रेल मंडल के स्टेशन टिकट चेकिंग, लाइन टिकट चेकिंग एवं रायपुर एवं दुर्ग स्क्वाड चेकिंग श्रेणियों के अंतर्गत सर्वाधिक टिकट चेकिंग आय अर्जित करने वाले प्रत्येक श्रेणी के शीर्ष पांच-पांच कर्मचारियों कुल 14 टिकट चेकिंग स्टाफ  को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर रेल मंडल द्वारा टिकट चेकिंग कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने तथा रेल राजस्व में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मंडल प्रशासन ने सभी टिकट चेकिंग कर्मचारियों से इसी उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए आने वाले महीनों में और बेहतर परिणाम प्राप्त करने का आह्वान किया है।

इनका हुआ सम्मान

टिकट चेकिंग लाइन स्टाफ में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए बीएल कैवर्त्य, टीटीई रायपुर, श्याम लाल टीटीई रायपुर, देवरत मल सीटीआई रायपुर, रवि के महिलांग, टीटीई रायपुर, एमकेएस पोर्टे टीटीई दुर्ग सम्मानित हुए। स्टेशन टिकट चेकिंग में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए निरंजन कुमार, सीसीटीसी रायपुर के सिमोन सीसीटीसी दुर्ग, त्रिलोकमणि सिन्हा, सीसीटीसी दुर्ग, अजीत कुमार, सीसीटीसी रायपुर सम्मानित हुए। रायपुर एवं दुर्ग स्क्वाड में सर्वाधिक आय अर्जित करने के लिए वाई सुधाकर राव, सीनियर टीई रायपुर, शिप्रा घोष, टीटीई दुर्ग, आरडी बर्मन टीटीई दुर्ग आकांक्षा टिट्टी, टीटीई दुर्ग, पी राम बाई टीटीई दुर्ग सम्मानित हुए।

You Might Also Like

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – मंत्री टंक राम वर्मा

दिल्ली के 43 इंफ्लुएंसर्स ने नेतानार में देखी शांति, आत्मनिर्भरता और विकास की तस्वीर

सेवा संकल्प अभियान नारायणपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन’ का शुभारंभ

सेवा की कहानी : माता-पिता का साया छिना, तो जिम्मेदारियों ने थामा हाथ

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

Mohan Rao August 13, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा दिन, डिप्टी सीएम ने दंतेश्वरी माता की पूजा कर शुरू की यात्रा
Next Article सीएम साय ने विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा – सफलता केवल डॉक्टर-इंजीनियर बनने तक सीमित नहीं, हर क्षेत्र में हैं अवसर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?