ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गोल्ड फ्लैक ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट की बिक्री, दुर्ग के एसएसडी ट्रेडर्स में दबिश… दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

गोल्ड फ्लैक ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट की बिक्री, दुर्ग के एसएसडी ट्रेडर्स में दबिश… दो आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 12, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र में सिगरेट की प्रीमियम ब्रांड गोल्ड फ्लैक के नाम पर नकली सिगरेट बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के फील्ड ऑफिसर की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में दबिश दी। यहां से भारी मात्रा में असली गोल्ड फ्लैक की पैकिंग में नकली सिगरेट की खेप बरामद की है। यहां से दो लाख से ज्यादा की नकली सिगरेट जब्त कर मौके से विशाल जसवानी व निखिल सिहानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है

दरअसल कोतवाली पुलिस को एक दिन पहले मंगलवार को ITC Limited के अधिकृत प्रतिनिधि से दुर्ग स्थित SSD TRADERS में ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नकली उत्पादों का विक्रय किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।  प्रार्थी ने बताया कि वह Private Eye Intellectual Property Right Solutions में Field Officer के पद पर कार्यरत है तथा ITC Limited द्वारा अपने उत्पादों की नकल करने एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही हेतु अधिकृत है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर जांच एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन किया गया।

प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में धारा 318(4) BNS एवं धारा 63 कॉपीराइट अधिनियम, 1957 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। आरोपियों द्वारा निजी आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से ITC Limited के GOLD FLAKE PREMIUM ब्रांड के नाम, पैकेजिंग एवं पहचान से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पादों का विक्रय किया जा रहा था, जिससे वास्तविक उत्पाद के संबंध में भ्रम उत्पन्न होने तथा कंपनी को आर्थिक क्षति पहुंचने की स्थिति निर्मित हो रही थी।

मौके से पुलिस ने GOLD FLAKE PREMIUM नाम अंकित कुल 36 बंडल, प्रत्येक बंडल में 50 पैकेट एवं प्रत्येक पैकेट में 10 सिगरेट, कुल 18,000 सिगरेट जिसकी कुल कीमत 2 लाख 7 हजार रुपए जब्त किया है। उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर जांच, नकली उत्पादों की जप्ती, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई। प्रकरण में पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई निरंतर की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की दस्तक, नवा रायपुर में स्थापित होगा अत्याधुनिक NIELIT केंद्र
WHO ने कोरोना को लेकर दी खुशखबरी, कहा- अब महामारी के खत्म होने के सपने देखना शुरू कर सकते हैं
छत्तीसगढ़ मानसून सत्र: डेढ़ वर्षों में खनिज न्यास से दुर्ग में खर्च हुए 167.11 करोड़, अरूण वोरा के सवाल का मुख्यमंत्री ने दिया जवाब
मंकी रिजॉर्ट के पीछे चल रहा था लाखों का जुआ, 15 जुआरी पकड़ाए… 4 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Gustakhi Maaf: इन आतंकी हमलों का मकसद क्या?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप
Next Article नारायणपुर से शुरू हुई बस्तर तिरंगा यात्रा, डिप्टी सीएम शर्मा व मंत्री केदार कश्यप ने बाइक चलाकर किया नेतृत्व

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?