ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कार चालक ने युवक को रौंदा, सड़क पर घसीटा, गंभीर रूप से घायल… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कार चालक ने युवक को रौंदा, सड़क पर घसीटा, गंभीर रूप से घायल… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: August 12, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में कार सवार ने युवक को पहले ठोकर मारी और सड़क पर काफी दूर तक घसीटता रहा। युवक के दोस्तों ने किसी तरह कार रुकवाया और गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया। इधर कार से घसीटने वाला मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलगावं पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कार भी पुलिस ने जब्त कर ली। मामले में पुलिस ने धारा 109(1) BNS के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलगांव पुलिस ने बताया मनीष गैरेज में काम करने वाला विजय वैष्णव अपने मित्र भुवनेश्वर निषाद एवं हरि निषाद के साथ पुलगांव चौक स्थित पान ठेला के पास खड़ा था। इसी दौरान राजनांदगांव की ओर से तेज गति से आ रही कार क्रमांक CG-04-HJ-9238 के चालक द्वारा विजय वैष्णव को ठोकर मार दी गई। ठोकर लगने के बाद विजय वैष्णव एवं कार चालक के मध्य विवाद हुआ। कार चालक द्वारा वाहन से उतरकर विजय वैष्णव के साथ हाथ-थप्पड़ से मारपीट कर धमकी दी गई। इसके बाद विजय वैष्णव पैदल पोटिया की ओर जाने लगा।

पीछा कर युवक को मारी ठोकर
इस पर कार चालक ने आक्रोश में आकर वैष्णव का का पीछा किया और पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद कार रोकने के बजाय पीड़ित को वाहन से घसीटते हुए पुलगांव चौक स्थित बालाजी स्वीट्स से काफी दूर तक ले जाया गया। पीड़ित के मित्रों द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया तथा कार चालक को वाहन रोकने के लिए कहा, लेकिन आरोपी द्वारा वाहन नहीं रोका गया और लगातार कार चलाते हुए पीड़ित को घसीटता रहा। इस दौरान पीड़ित को गंभीर चोटें आई तथा उसकी स्थिति काफी खराब हो गई। बाद में उसके मित्रों द्वारा आरोपी के वाहन को रुकवाकर पीड़ित को वाहन से छुड़ाया गया तथा उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर कार किया जब्त
अस्पताल में घायल के बयान के आधार पर पुलगांव पुलिस ने धारा 109(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए गए तथा आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पतासाजी की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वाहन स्वामी अजय कुमार गारूडीक को कार सहित पकड़ा गया। आरोपी का जिला अस्पताल दुर्ग में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें चिकित्सक द्वारा शराब सेवन किए जाने का उल्लेख किया गया। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने वैष्णव को वाहन से ठोकर मारने एवं काफी दूर तक घसीटने की घटना करना स्वीकार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने घटना की रिपोर्ट प्राप्त होते ही अपराध पंजीबद्ध कर प्रार्थी एवं गवाहों के कथन लिए, आरोपी एवं घटना में प्रयुक्त वाहन की पतासाजी की तथा आरोपी को वाहन सहित पकड़कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय गति एवं यातायात नियमों का पालन करें तथा सड़क पर विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें। किसी व्यक्ति के जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य गंभीर अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। दुर्ग पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रतिबद्ध है।

Bhilai Crime : धनवंतरी मेडिकल स्टोर्स में चोरी, नगदी सहित फेसवाश व दवाइयां तक चुरा ले गए बदमाश… चंद घंटों में पकड़ाए आरोपी
कोरोना का कहर जारी: भारत में 24 घंटे में कोरोना के 6,155 नए केस, सक्रिय मामले 31 हजार से ज्यादा
‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’: शेमारू टीवी पर देखिए लड्डू गोपाल और तुलसी के असाधारण बंधन मनमोहक कथा
सिर्फ गरारा करके ही पता चल जाएगा कि कोरोना है या नहीं, ICMR ने दी मंजूरी
उद्यानिकी को बढ़ावा देने मनरेगा के साथ कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर नृत्य की प्रस्तुति राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?