ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना सहित 600 श्रद्धालु रवाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardha

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, विधायक भावना सहित 600 श्रद्धालु रवाना

By Mohan Rao
Published: August 10, 2026
Share
SHARE

कबीरधाम। अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा सावन के दूसरे सोमवार को शुरू हुई। पंडरिया विधायकभावना बोहरा के नेतृत्व में करीब 600 श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा का समापन 16 अगस्त को कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव को मां नर्मदा के जल से अभिषेक के साथ होगा।

यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 7 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था अमरकंटक से कबीरधाम के लिए पैदल रवाना हुआ। श्रद्धालु छह दिनों तक पर्वतीय और दुर्गम रास्तों से होकर करीब 151 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से जलाभिषेक किया जाएगा, जिसके साथ यात्रा का समापन होगा।

आयोजकों ने बताया कि अमरकंटक से भोरमदेव तक का मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगल, बीहड़ रास्ते और नदी-नालों को पार करना होता है। कठिन मार्ग के बावजूद करीब 600 श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ यह पैदल यात्रा पूरी करेंगे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है।

भारत के खिलाफ श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, रवींद्र जडेजा के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सफर हुआ आसान, सुदूर वनांचल के गांवों की बदली तस्वीर
बदलेगा मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के आसार, बढ़ेगा तापमान
कोरोना का कहर: विद्युत लोको शेड़ में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीज, 10 दिनों के लिए शेड बंद करने की मांग को लेकर कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
राष्ट्रीय कार्यशाला में श्रीमती भेंडिय़ा ने छत्तीसगढ़ के नए जिलों और रायपुर में एक और सखी सेंटर प्रारंभ करने का किया अनुरोध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​मेडिकल कॉलेज के हार्ट-चेस्ट और वैस्कुलर सर्जरी विभाग का एक और कीर्तिमान
Next Article 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्लांट से बिजली बिल ₹5000 से घटकर ₹1000 से कम, स्वच्छ ऊर्जा को दिया बढ़ावा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास मानिकपुरी को मिली बड़ी राहत

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?