ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एक सप्ताह में 160 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस… 1200 से ज्यादा वाहनों का चालान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

एक सप्ताह में 160 से ज्यादा दुकानदारों को नोटिस… 1200 से ज्यादा वाहनों का चालान

By Mohan Rao
Published: August 9, 2026
Share
SHARE

अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग के खिलाफ निगम व ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई

भिलाई। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने तथा NH-53, मुख्य मार्गों एवं सर्विस रोड पर होने वाले अतिक्रमण एवं अव्यवस्थित पार्किंग को हटाने विगत 1 सप्ताह से अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नगर निगम भिलाई, नगर निगम दुर्ग, नगर निगम चरोदा, नगर पालिका कुम्हारी के साथ मिलकर विगत 01 सप्ताह में विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। सड़क में बाधा उत्पन्न करने वाले 09 दुकानदारो को BNS की धारा 152 के तहत नोटिस दिया गया एवं 97 कंडम वाहनो को हाटने की कार्यवाही की गयी। इस दौरान 1215 वाहन चालकों का चालान काटा गया और 167 दुकानदारों को नोटिस दिया गया।

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि दुकान का सामान सड़क पर और पैदल चलने वाले मार्ग पर न रखें तथा यातायात व्यवस्था बाधित न करें तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग करे । सुपेला एवं पॉवर हाउस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के किनारे ऑटो डीलरों के द्वारा अवैध कब्ज़ा कर रखे वाहनों को हटाने एवं  यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ई चालान की कार्यवाही की गई तथा भविष्य में सड़क पर वाहन खड़े नहीं करने की समझाईश दी गई। ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों को निर्धारित पावर हाउस बस स्टैंड में ही वाहन खड़ा करने के लिए निर्देशित किया गया, ताकि मुख्य मार्ग पर अनावश्यक जाम की स्थिति निर्मित न हो।

सड़क किनारे ठेला लगाने वाले व्यवसायियों को सड़क के नीचे किनारे की ओर ठेला लगाने की समझाईश दी गई। इसी प्रकार गुमटी संचालकों को सड़क पर दुकान लगाकर यातायात बाधित नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया। इस 01 सप्ताह के सम्पूर्ण कार्यवाही में दुर्ग क्षेत्र में 03 एवं छावनी क्षेत्र में 06  दुकानदारों विरुद्ध BNS की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किया गया एवं 97 कंडम वाहनों को हटाया गया । सड़क पर अवैध एवं अव्यवस्थित पार्किंग करने वाले दुर्ग में 256,  सुपेला क्षेत्र में 567, भिलाई 03 में 392, कुल 1215 वाहनों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत ई-चालान की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही आगे भविष्य में निरंतर जारी रहेगा।

यातायात पुलिस सभी दुकानदारों, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों, ठेला एवं गुमटी संचालकों तथा वाहन चालकों से अपील करती है कि सड़क एवं सर्विस रोड पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अथवा अव्यवस्थित पार्किंग न करें। सड़क सार्वजनिक आवागमन के लिए है। सड़क पर दुकान का सामान, ठेला, गुमटी अथवा वाहन खड़ा करने से यातायात बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटना की संभावना भी बढ़ जाती है। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने एवं सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

पटाखा फैक्टरी में धमाका, तमिलनाडु में 16 लोगों की मौत… CM स्टालिन ने जताया दुख
डियाजियो इंडिया ने छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में नया ड्राइवर सेंसिटाइजेशन टैब लैब लॉन्च किया
जामुल पुलिस की बड़ी सफलता… तीन साल से छिपकर जामुल क्षेत्र में 17 घरों में कर चुका था सेंधमारी… अब आया पुलिस गिरफ्त में…. 10 लाख का मशरुका बरामद
सीनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता: महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ टीम पहुंची सेमीफाइनल में
भिलाई में होगी राज्य स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप, नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पारदर्शी और डिजिटल व्यवस्था से घर के नजदीक मिल रही शासकीय सेवाएं सेवा सेतु बना विद्यार्थियों के भविष्य का संबल, छात्रा संजना को समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र
Next Article वन्यजीव तस्करों पर कड़ी कार्रवाई, सांभर शिकार मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?