ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkorba

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ

By Poonam Patel
Published: August 4, 2026
Share
नशा जीवन को खोखला कर देता है: मंत्री लखनलाल देवांगन
नशा जीवन को खोखला कर देता है: मंत्री लखनलाल देवांगन
SHARE

रायपुर। शासकीय ई.वी.पी.जी. महाविद्यालय कोरबा में गत दिनो नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुभारंभ संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने देशभर के जेन-जी युवाओं से नशे से दूर रहने का संकल्प लेने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, वाणिज्य कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नशा जीवन को खोखला कर देता है। नशे की लत व्यक्ति की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बनती है। इससे न केवल व्यक्ति का भविष्य प्रभावित होता है, बल्कि उसका परिवार भी संकट में पड़ जाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर संकल्प, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण करना है और इसमें युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने जीवन में उच्च लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आग्रह किया। साथ ही महाविद्यालय से जुड़ी समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया।

युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान
युवाओं से नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी निभाने का आह्वान

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि नशे के कारण परिवार बिखर रहे हैं और अपराधों में वृद्धि हो रही है। इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं को नशामुक्त जीवन का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान की जानकारी नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने दी। अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कँवर, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.एल. साय, प्राध्यापकगण, जनप्रतिनिधि, एनएसएस के स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।

नशे को ना कहें, जिंदगी को हाँ : कलेक्टर कुणाल दुदावत

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि नशे की गिरफ्त में आए व्यक्ति को इससे मुक्त कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोई भी व्यक्ति बचपन से नशा नहीं करता, बल्कि धीरे-धीरे गलत संगति और परिस्थितियों के कारण इसकी गिरफ्त में आ जाता है और फिर इसकी लत का शिकार हो जाता है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि शुरू में ही नशा को न अपनाने का प्रण जीवन को सही दिशा में लेकर जाता है। इसलिए कोई सीनियर कितना भी दबाव बनाएं इससे दूर ही रहना है। उन्होंने कहा कि नशा मानसिक, बौद्धिक और शारीरिक विकास का सबसे बड़ा शत्रु है। इसके दुष्परिणाम प्रारंभ में दिखाई नहीं देते, लेकिन समय के साथ शरीर और जीवन दोनों पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जिस तरह हम अपने नए मोबाइल या नई गाड़ी को खरोंच से बचाकर रखते हैं, उसी प्रकार अपने शरीर का भी संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि स्वस्थ शरीर ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए नशे को ‘ना‘ कहें और जिंदगी को हाँ। कलेक्टर दुदावत ने माय भारत फॉर युवा अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 58 हजार युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 32 हजार से अधिक युवा अब तक जुड़ चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए समाज कल्याण विभाग एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं को इंटर्नशिप, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों और अध्ययन यात्राओं में भागीदारी का अवसर भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

चीनी कम्पनी शाओमी की भारतीय यूनिट पर ईडी का शिकंजा, 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त
विश्व गौरैया दिवस पर वेबीनार आयोजित : संरक्षण के लिए जागरूकता पर जोर
Bhilai Crime : सूने मकान में चोरी, सोने चांदी के जेवर के साथ गैस सिलेंडर भी ले भागे बदमाश
मुख्यमंत्री ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए दी सहमति…. 2 से 21 मार्च तक रायपुर में होगा टूर्नामेंट….. सचिन तेंदूलकर सहित दिग्गज खिलाड़ी दिखाएंगे अपने जौहर
कोरबा के SECL दीपका खदान में बड़ा हादसा, धधकते कोयले में गिरा ठेका श्रमिक, चंद घंटों में तोड़ दिया दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी : समान नागरिक संहिता पर सरकार ने जनता से मांगे गए सुझाव
Next Article एसआईआरडी निमोरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम, पंचायत प्रतिनिधियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण वीबी–जीरामजी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सदस्यों की राज्यस्तरीय कार्यशाला आयोजित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?