ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया विस्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से घर-घर पहुंचेंगे पौधे, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला नया विस्तार

By Mohan Rao
Published: July 30, 2026
Share
SHARE

वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की एक अनूठी पहल है, जिसके जरिए ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण बांटे जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की रक्षा करना और हरियाली को बढ़ाना है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की परिकल्पना ‘हरियर छत्तीसगढ़’ और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को आगे बढ़ाते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप की पहल पर रायपुर शहर के सभी 70 वार्डों में ‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से निःशुल्क पौधा वितरण अभियान शुरू किया गया है।

इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ना और अधिक से अधिक लोगों को अपनी माँ के नाम पर एक पौधा लगाने के लिए प्रेरित करना है। वन मंत्री  केदार कश्यप ने बुधवार को नया रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास से ‘नेचर्स एटीएम’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर वनमंडल द्वारा शुरू किए गए इस चलित पौधा वितरण वाहन के माध्यम से शहर के सभी 70 वार्डों में नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। इस अभियान का संचालन प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख श्री अरुण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

फलदार, छायादार और ऑक्सीजन देने वाले पौधे मिलेंगे
‘नेचर्स एटीएम’ के माध्यम से फलदार, छायादार और अधिक ऑक्सीजन देने वाली विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण कराना नहीं, बल्कि पौधों के संरक्षण और उनके प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पेड़-पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। माँ के सम्मान में लगाया गया एक पौधा मातृसम्मान और प्रकृति संरक्षण दोनों का प्रतीक है। ‘नेचर्स एटीएम’ जैसी पहल से हरियाली आम लोगों तक पहुँचेगी और रायपुर को अधिक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने में मदद मिलेगी।

नागरिकों से अभियान से जुड़ने की अपील
कार्यक्रम में वन विभाग और रायपुर वनमंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘नेचर्स एटीएम’ से निःशुल्क पौधे प्राप्त करें, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़ें और हरियर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।

आदिवासी हितों से जुड़े विभिन्न विषयों के निराकरण हेतु उच्च स्तरीय समिति गठित करने के निर्देश
संसद में पास होने के 51 माह बाद देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेश
1 जुलाई से लागू होगी ‘विकसित भारत जी राम जी’ की नई व्यवस्था, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 3354.85 करोड़ रुपये
रोका छेका अभियान के तहत निगम क्षेत्र में 24 अवारा पशुओं की हुई धरपकड़… जीई रोड से पकड़े गए आवारा पशुओं को रखा निगम के शहरी गौठान में
ज़ी सिनेमा पर ‘रत्नम’ के धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ एक्शन और इमोशन से भरपूर एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइए तैयार!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पारित, सीएम साय ने कहा- परीक्षा माफिया पर लगेगा अंकुश
Next Article नाबालिग वाहन चालकों पर दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, तीन दिन में 80 से ज्यादा पर कार्रवाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?