ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

कोतबा-बागबहार सड़क का काम प्रगति पर, अक्टूबर-2026 तक पूरा करने का लक्ष्य

By Poonam Patel
Published: July 29, 2026
Share
करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
करीब 40 करोड़ की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण
SHARE

रायपुर। जशपुर में कोतबा-बागबहार मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसका निर्माण पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 39 करोड़ 76 लाख रुपए की लागत से बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसे इस साल अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सड़क के निर्माण का कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सब-ग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इनके साथ ही मार्ग में पड़ने वाले 7 पुलियों के निर्माण भी पूर्ण कर लिये गये हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है।

लोक निर्माण विभाग के पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि सड़क निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने की पूरी कोशिश की जा रही है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क की सुविधा मिल सके।

किडनी के मरीजों के लिए राज्य के 27 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस की सुविधा
अचानक आई बाढ़ में बहते-बहते बचा नगर पंचायत अध्यक्ष, सीएम साय की पहल पर पहुंचे जवानों ने किया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंच रही है, सभी ग्रामीण शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं-ताम्रध्वज साहू
महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: कोविड अस्पताल के ICU में लगी आग, 13 मरीजों की जलकर मौत
पेगासस जासूसी कांड: निष्पक्ष जांच के लिए दायर की गई याचिका, सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के लिए तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिहान से जुड़ी महिलाओं के अभिनव पहल से स्थानीय उत्पादों को मिलेगा नया बाजार रक्षाबंधन पर विष्णु भोग चावल की राखियां बनेंगी छत्तीसगढ़ की नई पहचान
Next Article कुपोषण के खिलाफ की मजबूत पहल दो वर्षों में 357 गंभीर कुपोषित बच्चों को मिला नया जीवन, पोषण पुनर्वास केंद्र बना उम्मीद की किरण

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?