ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसालः पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

संवेदनशील सुशासन की सशक्त मिसालः पक्षाघात से पीडि़त दिव्यांग महिला के घर पहुंची आधार सेवा

By Poonam Patel
Published: July 27, 2026
Share
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनकेंद्रित शासन व्यवस्था का दिखा मानवीय चेहरा
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संवेदनशील, जवाबदेह और जनकेंद्रित सुशासन की परिकल्पना लगातार साकार हो रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जिला प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल पेश करते हुए पक्षाघात से पीडि़त मरवाही निवासी दिव्यांग महिला रामकली गुप्ता को उनके घर पहुंचकर आधार संबंधी आवश्यक सेवा उपलब्ध कराई। यह पहल इस बात का सशक्त प्रमाण है कि साय सरकार की प्राथमिकता केवल जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र नागरिक तक समय पर, सहज, सम्मानजनक और सुलभ शासकीय सेवाएं पहुंचाना है।

जानकारी के अनुसार रामकली गुप्ता पक्षाघात से पीडि़त हैं और उनकी स्वास्थ्य स्थिति ऐसी थी कि उनके लिए आधार सेवा केंद्र तक पहुंचना संभव नहीं था। परिवार द्वारा आधार संबंधी आवश्यक सेवा की जरूरत बताने पर जिला प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की। आधार ऑपरेटर श्री अंशु गुप्ता स्वयं उनके निवास पहुंचे और घर पर ही आधार संबंधी समस्त आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई। इससे न केवल मरीज को अनावश्यक परेशानी से राहत मिली, बल्कि उनके परिजनों ने भी प्रशासन की इस मानवीय पहल के प्रति संतोष और आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार प्रदेश में ऐसी प्रशासनिक व्यवस्था विकसित कर रही है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को उसकी परिस्थितियों के अनुरूप सहज, सरल और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध हों। विशेष रूप से दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन द्वारा समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति केवल शारीरिक असमर्थता के कारण शासकीय सेवाओं से वंचित न रहे।

यह पहल सुशासन, सेवा और मानवीय संवेदनशीलता के समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। जिला प्रशासन का यह प्रयास दर्शाता है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का वास्तविक उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना है। घर-घर तक सेवाएं पहुंचाने की ऐसी पहलें न केवल आम नागरिकों का विश्वास मजबूत कर रही हैं, बल्कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संवेदनशील, पारदर्शी और जनहितैषी प्रशासन की सकारात्मक छवि को भी और अधिक सशक्त बना रही हैं।

पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर की पति की हत्या, चरित्र शंका व प्रताड़ना से थी परेशान… पुलिस की गिरफ्त में आरोपिया
चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम: पेट्रोल 2.61 और डीजल 2.71 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा
देशी शराब की दुकान संचालक पर गंदगी फैलाने पर 10 हजार रूपये स्पॉट फाईन
Breaking News : खुद को पुलिस बताकर बुजुर्ग महिला के कंगन ले भागे बदमाश, बोले- आगे हत्या हो गई, इसलिए कंगन संभाल लो
छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू : कोरिया के फार्म में दो हजार से ज्यादा मुर्गियों व 10 हजार चूजों को किया नष्ट, कलेक्टर ने जारी किया अलर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार
Next Article ​कारगिल के वीरों का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेगा: मंत्री टंक राम वर्मा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?