ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalodabazarBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली नई राह, मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल ने बदली दिव्यांग हितग्राही की जिंदगी

By Poonam Patel
Published: July 27, 2026
Share
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की त्वरित पहल से 15 दिनों में मिली सुविधा, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समाज कल्याण विभाग की संवेदनशील पहल से अब दिव्यांगजन भी आवश्यक सुविधाएं समय पर प्राप्त कर आत्मनिर्भर जीवन की ओर बढ़ रहे हैं।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के पलारी विकासखंड के ग्राम बलौदी निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग नोहर दास बघेल को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से मात्र 15 दिनों के भीतर मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इससे उनके जीवन में नई उम्मीद का संचार हुआ है।

नोहर दास बघेल को सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी मिली। उन्होंने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद समाज कल्याण विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित प्रक्रिया पूरी की और उन्हें मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई।

पहले नोहर दास को दैनिक कार्यों और एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवाजाही आसान हो गई है। इससे वे न केवल अपने दैनिक कार्य स्वतंत्र रूप से कर पा रहे हैं, बल्कि रोजगार और आजीविका के अवसरों तक भी आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उनके कदम और मजबूत होंगे। नोहर दास बघेल ने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा उनके लिए केवल एक वाहन नहीं, बल्कि सम्मानजनक और स्वावलंबी जीवन की नई शुरुआत है।

Rain Caused Havoc: भारी बारिश के कारण ढह गई खदान, 15 की मौत; सीएम ने बुलाई बैठक
मां कर्मा के आदर्श हमें एकजुट, संगठित और सशक्त बनने की प्रेरणा देते हैं – मुख्यमंत्री साय
जमीन पर हो रहे ढेर तो आसमान में शरारत, जम्मू में फिर दिखे 4 संदिग्ध ड्रोन
विधानसभा परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत हुआ वृहद पौधरोपण
छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी के आसार नहीं, झूठ बोलती है भाजपा-सीएम भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ सेवा सेतु से नागरिक सेवाएं हुआ सुलभ : मुकेश कुमार को ऑनलाइन मिला विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र
Next Article ग्राम पंचायत अमाली की आदिवासी बिहान दीदियों ने पेश की प्रेरक मिसाल तालाबों और जलाशयों में उगने वाली अजोला बनी आजीविका और प्राकृतिक खेती का आधार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?